2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: अगर पाकिस्तान ने नहीं छोड़ी जिद, तो BCCI को होगा 200 करोड़ का नुकसान

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ खेलने वाली थी, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इस मैच को बॉयकॉट करने का ऐलान कर चुकी है।

2 min read
Google source verification
IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- IANS)

IND vs PAK T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और अपनी टीम को भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में मैदान पर न उतारने का निर्देश दिया है। इसके बाद से क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई है। पाकिस्तान को इसका भारी नुकसान तो होगा ही, लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर आईसीसी को इसके बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है।

बॉयकॉट का पाक के पास नहीं है वजह

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि आखिरी मौके पर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए मान सकता है। वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि वह अपनी जिद पर अड़ा रह सकता है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मुकाबला क्यों नहीं खेलेगी या वह इस मैच का बहिष्कार क्यों कर रही है।

इस मैच के न होने से सिर्फ पाकिस्तान को ही नहीं, बल्कि बीसीसीआई को भी बड़ा झटका लगने वाला है। आपको बता दें कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं होता है, तो विज्ञापन, टिकटों की बिक्री और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से होने वाली लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई नहीं हो पाएगी, जो दोनों देशों के लिए बड़ा नुकसान है। हालांकि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के लिए 200 करोड़ का नुकसान झेलना आसान हो सकता है, लेकिन पाकिस्तान की स्थिति काफी बिगड़ सकती है।

बर्बाद हो सकता है PCB

इसके अलावा पाकिस्तान को हर साल आईसीसी की कमाई से जो हिस्सा मिलता है, वह भी नहीं मिल पाएगा। आईसीसी यह पैसा तभी देती है जब कोई क्रिकेट बोर्ड उसके नियमों और कानूनों का पालन करे और मैचों में हिस्सा ले। अगर पाकिस्तान आईसीसी के नियमों के खिलाफ जाता है और भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलता है, तो उसे लगभग 225 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि इस T20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। फाइनल तक इस T20 वर्ल्ड कप में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद चैंपियन का फैसला होगा। इस टूर्नामेंट से पहले ही पाकिस्तान और बांग्लादेश को बाहर किया जा चुका है।