10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India vs Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने टेक दिए घुटने, 15 फरवरी को खेलेगा मैच, अब होगा असली खेला…लेकिन अंजाम वही होगा

India vs Pakistan Update: पाकिस्तान सरकार ने आखिरकार घुटने टेक ही दिए। जी हां, पाकिस्तान गवर्नमेंट ने पीसीबी को आदेश दिया है कि वह भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेले।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Feb 10, 2026

India vs Pakistan T20 World Cup 2026

पुरानी फोटो में पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा और भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (इमेज सोर्स: एक्स वायरल)

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का महा-टकराव अब सिर्फ मुकाबला नहीं, बल्कि एक राजनीतिक ड्रामा का क्लाइमेक्स बन चुका है। लंबे खींचतान, सरकारी रोक और क्रिकेट बोर्डों की बैठकों के बाद आखिरकार पाकिस्तान सरकार ने हार मानते हुए अपनी टीम को 15 फरवरी को मैदान में उतरने की हरी झंडी दे दी है। इतना साफ है कि बहुत नाटक हो चुका, अब असली खेला शुरू होगा…और इंडियंस फैन्स को अच्छी तरह पता है कि उसका अंजाम क्या होने वाला है।

पाकिस्तान सरकार का आदेश

अभी-अभी खबर आई है कि पाकिस्तान सरकार ने अपनी नेशनल क्रिकेट टीम को निर्देश दिया है कि वह 15 फरवरी 2026 को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मैच में भारत के खिलाफ मैदान पर उतरे। पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि कई देशों से हुई बातचीत और दोस्त मुल्कों की अपील को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसलिए टीम को अपने तय शेड्यूल के अनुसार भारत के खिलाफ मैच खेलना होगा।

भारत और पाकिस्तान कितने बजे होगा शुरू

बता दें भारत और पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2026 वाला मैच कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम इस टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं आई है, इसलिए उसके सभी मुकाबले श्रीलंका में ही होंगे। श्रीलंका इस वर्ल्ड कप का को-होस्ट भी है। भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 World Cup 2026