11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs Pak मैच में क्‍या बारिश बनेगी विलेन? जानें महामुकाबले में कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

Ind vs Pak Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला तय शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को होगा। इस मैच से पहले गुरुवार से कोलंबो का मौसम बुरी तरह से बिगड़ने वाला है। क्‍या भारत-पाक मैच में भी बारिश विलेन बन सकती है? आइये आपको बताते हैं कि महामुकाबले के दौरान मौसम कैसा रहेगा?

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 11, 2026

Ind vs Pak Weather Report

कोलंबो में बारिश का अलर्ट। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricketAdd1ct)

India vs Pakistan Weather Report: पाकिस्‍तान सरकार ने अपने फैसले से यू-टर्न लेते हुए अपनी टीम को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारत के खिलाफ उतरने की अनुमति दे दी है। अब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भारत का महामुकाबला तय शेड्यूल के अनुसार, 15 फरवरी को ही कोलंबो में खेला जाएगा। एशिया कप के फाइनल मुकाबले के बाद पहली बार भारत-पाक की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया जहां जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो पाकिस्‍तान भी पिछली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

इस हाईवोल्‍टेज मुकाबले में अभिषेक शर्मा जहां बल्ले से एक बार फिर गर्दा उड़ाते नजर आएंगे तो शाहीन शाह अफरीदी गेंद से कहर बरपाना चाहेंगे। लेकिन, श्रीलंका के कोलंबो में मौसम पल-पल पर करवट बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार से कोलंबो का मौसम बुरी तरह बिगड़ने वाला है। क्‍या भारत बनाम पाकिस्‍तान महामुकाबले में बारिश विलेन बनेगी? आइये 15 फरवरी को कोलंबो के मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं।

कोलंबो के मौसम का हाल

एक्‍यूवेदर के अनुसार, 12 फरवरी से एक बार फिर कोलंबो का मौसम बुरी तरह से खराब होने वाला है। 12 से लेकर 14 फरवरी के बीच यहां भारी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। 15 फरवरी को भी यहां दिन में 17 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। इस दौरान करीबी 28 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

हालांकि राहत की बात ये है कि शाम के समय मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है। इसका मतलब कि क्रिकेट फैंस पूरा मैच का लुत्‍फ उठा सकेंगे।

भारत बनाम पाकिस्‍तान हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के टी20 इंटरनेशन रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों का आमना-सामना अब तक कुल 13 बार हुआ है। इनमें से 10 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है तो पाकिस्‍तान सिर्फ 3 मैच ही जीत सका है। पिछले एशिया कप में भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई थी।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया एक बार फिर अपने इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। फिलहाल इस टूर्नामेंट में भारत ने जीत से शानदार आगाज किया है तो पाकिस्तान ने भी लगातार दो जीत दर्ज की हैं। ऐसे में फैंस को एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।