2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्ड कप में आज पहला वार्म-अप मैच खेलेगी इंडिया ए, तिलक वर्मा समेत ये स्टार उतरेंगे मैदान पर, देखें पूरा स्क्वॉड

India A squad for T20 World Cup: तिलक वर्मा, रियान पराग और मयंक यादव अपने-अपने फिटनेस टेस्‍ट पास कर अब मैदान पर उतरने को तैयार हैं। इन तीनों को T20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैचों के लिए इंडिया ए में शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 02, 2026

India A squad for T20 World Cup

भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India A squad for T20 World Cup: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन आखिरकार खत्म हो गया है। आज से 2 फरवरी वार्म-अप मैच शुरुआत होने वाली है। पहला मैच में दोपहर को अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। जबकि शाम को इंडिया ए यूएसए के खिलाफ एक्शन में होगी। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंडिया ए का खुलासा किया है। इस 15 सदस्यीय टीम में तिलक वर्मा और रियान पराग समेत सभी आईपीएल के उभरते सितारों को शामिल किया गया है।

आयुष बडोनी संभालेंगे टीम की कमान

इंडिया ए अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलने बाद दूसरे मैच में 6 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी। इंडिया ए तिलक वर्मा को इसलिए शामिल किया गया है कि वह फिटनेस टेस्‍ट पास करने के बाद अपनी वर्ल्‍ड कप की तैयारी को परख सकें। इस टीम में वाशिंगटन सुंदर नहीं हैं, क्योंकि उन्हें अभी ठीक होने में कुछ समय लगेगा।

भारत के लिए भी वार्म-अप मैच खेलेंगे तिलक

15 खिलाड़ियों की ये टीम टैलेंट से भरी हुई है। सबसे पहले बात करते हैं तिलक की, जो पेट की सर्जरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज मिस कर चुके है। हालांकि, यह अच्छी खबर है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। उन्हें ग्रुप स्टेज से पहले मैच खेलने का समय चाहिए और ये मैच निश्चित रूप से तिलक को वह मौका देंगे। वह 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के एकमात्र वार्म-अप मैच में भी खेल सकते हैं।

रियान पराग और मयंक यादव ने भी पास किया टेस्‍ट

तिलक के साथ ही रियान पराग और मयंक यादव ने भी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास किया है। पराग के कंधे में चोट लगी थी और वह पिछले दो महीने से एक्शन से बाहर थे। वहीं, मयंक यादव, जिनका भाग्य साथ नहीं दे रहा था, वह भी वापस आ गए हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि वह देश के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 अभ्यास के लिए इंडिया ए टीम

आयुष बदोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन जगदीसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल

तारीखटीमवेन्‍यूसमय (IST)
Feb 2अफगानिस्‍तान बनाम स्‍कॉटलैंडबेंगलुरु3:00 PM
Feb 2इंडिया ए बनाम यूएसएनवी मुंबई5:00 PM
Feb 2कनाडा बनाम इटलीचेन्‍नई7:00 PM
Feb 3श्रीलंका ए बनाम ओमानकोलंबो1:00 PM
Feb 3नीदरलैंड बनाम जिम्‍बाब्‍वेकोलंबो3:00 PM
Feb 3नेपाल बनाम यूएईचेन्‍नई5:00 PM
Feb 4नामीबिया बनाम स्‍कॉटलैंडबेंगलुरु1:00 PM
Feb 4अफगानिस्‍तान बनाम वेस्‍टइंडीजबेंगलुरु3:00 PM
Feb 4आयरलैंड बनाम पाकिस्‍तानकोलंबो5:00 PM
Feb 4भारत बनाम साउथ अफ्रीकानवी मुंबई7:00 PM
Feb 5ओमान बनाम जिम्‍बाब्‍वेकोलंबो1:00 PM
Feb 5कनाडा बनाम नेपालचेन्‍नई3:00 PM
Feb 5न्‍यूजीलैंड बनाम यूएसएनवी मुंबई5:00 PM
Feb 6इटली बनाम यूएईचेन्‍नई3:00 PM
Feb 6इंडिया ए बनाम नामीबियाबेंगलुरु5:00 PM