4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्डकप से पहले पाकिस्तानी ओपनर बना नंबर 1, ईशान ने लगाई लंबी छलांग, जानें कहां हैं अभिषेक-सूर्या

T20 World Cup 2026 से पहले ICC ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें ईशान किशन ने 32 स्थान की छलांग लगाई है, तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को 12 स्थान का फायदा हुआ है।

2 min read
Google source verification
Ishan Kishan

ईशान किशन (फोटो- IANS)

Latest T20 Ranking: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी करने का ईशान किशन को बड़ा इनाम मिला है। ताज़ा जारी आईसीसी टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में ईशान ने 32 स्थान की छलांग लगाई है। उनके अलावा फिन एलन, रयान रिकेल्टन, सलमान आगा, सैम अयूब और क्विंटन डी कॉक को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने 16 स्थान की छलांग लगाई है, जबकि सूर्यकुमार यादव को एक स्थान का फायदा हुआ है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज मिस करने वाले तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

सैम आयूब बने नंबर 1 ऑलराउंडर

ऑलराउंडर रैंकिंग में सैम अयूब दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा है, जो लंबे समय से पहले स्थान पर बने हुए थे। इस सूची में हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर हैं, जबकि शिवम दुबे दो स्थान के फायदे के साथ नौवें से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अक्षर पटेल को भी फायदा हुआ है और वह 14वें से 13वें स्थान पर आ गए हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बने हुए हैं। फिल सॉल्ट दूसरे और जोस बटलर तीसरे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने वाले बाबर आज़म को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। इसके अलावा ट्रैविस हेड आठवें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि शिमरोन हेटमायर को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान किशन 32 स्थान की छलांग के साथ 32वें स्थान पर आ गए हैं।

गेंदबाजों की टॉप 10 रैंकिंग

अगर टी20 गेंदबाजों की टॉप-10 रैंकिंग की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 पर बने हुए हैं। अबरार अहमद दो स्थान के फायदे के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। राशिद खान को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। आदिल राशिद दो स्थान चढ़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह पांचवें स्थान पर हैं।

श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा तीन स्थान फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद नवाज ने आठ स्थान की बड़ी छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल किया है। मुस्तफिजुर रहमान एक स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एडम ज़म्पा नौवें और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान दसवें स्थान पर बने हुए हैं।