
भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit - BCCI)
ICC Ranking, T20 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। वर्मअप मुक़ाबले शुरू हो चुके हैं और 7 तारीख से ग्रुप स्टेज मुक़ाबले खेले जाएंगे। इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं अभिषेक शर्मा अब भी नंबर 1 बल्लेबाज बन हुए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से अपना योगदान दिया था और इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में हुआ है। वह 247 अंक के साथ ऑलराउंडरों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के सैम अयूब टॉप पर हैं जबकि सिंकदर रजा नंबर दो पर हैं।
स्क्वाड के अन्य सदस्यों की रैंकिंग पर नज़र डाली जाये तो बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं। तिलक वर्मा चौथे, सूर्यकुमार यादव छठे और ईशान किशन 32वें स्थान पर हैं। विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 56वें और रिंकू सिंह 62 वें स्थान पर है।
टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर हैं। वहीं अर्शदीप सिंह 14वें, जसप्रीत बुमराह 15वें और कुलदीप यादव 24वें स्थान पर हैं। हर्षित राणा टॉप 100 के भी अंदर नहीं हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में हार्दिक पांड्या तीसरे, शिवम दुबे 9वें, अक्षर पटेल 13वें और सुंदर 37वें स्थान पर हैं।
Updated on:
04 Feb 2026 06:03 pm
Published on:
04 Feb 2026 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
