12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वह मेरे बगल में सोता है… जब लाइव शो में फूट-फूटकर रोने लगा पाकिस्तानी खिलाड़ी

अहमद शहजाद लाइव टीवी शो पर फूट-फूटकर रोने का वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्‍होंने अपने बेटे को याद कर शो में कहा कि वह मेरे बगल में सोता है। वह कहता है कि बाबा, मुझे याद है कि आप खेलते थे, लेकिन क्या मैं आपको ठीक से याद रख पाऊंगा? इतना कहते ही भावुक शहजाद का गला भर आया और वह रोते हुए माफी मांगकर सेट से चले गए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 12, 2026

Ahmed Shehzad on his PSL snub

टीवी शो के दौरान पाकिस्‍तान क्रिकेटर मोहम्‍मद आमिर रोते हुए अहमद शहजाद को ढांढस बंधाते हुए। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद जियो न्यूज़ के कॉमेडी टॉक शो 'हस्ना मना है' में फूट-फूटकर रोने लगे, क्योंकि वह लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) ऑक्शन के लिए भी उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। उन्‍होंने अपने बेटे को याद कर शो में कहा कि वह मेरे बगल में सोता है और अब वह बड़ा हो रहा है। वह कहता है कि बाबा, मुझे याद है कि आप खेलते थे, लेकिन क्या मैं आपको ठीक से याद रख पाऊंगा? इतना कहते ही भावुक शहजाद का गला भर आया और वह रोते हुए माफी मांगकर सेट से चले गए।

'मैं खेलना चाहता हूं'

दरअसल, शो में अपने पुराने टीममेट मोहम्मद आमिर के साथ बात करते हुए शहजाद ने अपने साथियों को अपना करियर जारी रखते हुए देखने के इमोशनल असर के बारे में बताया, जबकि वह लगभग दो दशक से खेल को समर्पित करने के बावजूद साइडलाइन पर हैं।

शहजाद ने कहा कि हां, मैं इमोशनल हो जाता हूं। जब मैं ईमानदारी से बोलता हूं तो बहुत दुख होता है। मैं खेलना चाहता हूं, जिस तरह से आपने कहा कि मेरे सभी बैच-मेट खेल रहे हैं। इससे मुझे उनके लिए खुशी होती है। मैं उस तरह का इंसान हूं। जब किसी के लिए कुछ अच्छा होता है तो मुझे सच में खुशी होती है।

'मुझे रोना आता है'

34 वर्षीय शहजाद ने यह भी सवाल उठाया कि वह पीएसएल टीम में भी जगह बनाने की दौड़ से कैसे बाहर हो गए? उन्होंने कहा कि मुझे यह भी हैरानी है कि इसके क्या कारण थे? ऐसा क्यों हुआ? अगर चीजें इस तरह नहीं होतीं… तो सब कुछ मेरी आंखों के सामने शुरू हुआ। मैंने इस फील्ड में 18 साल बिताए हैं और अचानक यह सब हाथ से जाता हुआ देखना, मुझे यह सब याद है और इससे मुझे रोना आता है।

बेटे के बारे में बात करते हुए भावुक हुए शहजाद

शहजाद अपने 9 साल के बेटे के बारे में बात करते हुए काफी भावुक हो गए। उन्‍होंने कहा कि रात में जब मैं सोने की कोशिश कर रहा होता हूँ… तो मुझे सबसे ज्‍यादा दुख इस बात का होता है कि मेरा बेटा 9 साल का है और वह चाहता है कि मैं खेलूं। वह मेरे बगल में सोता है और अब वह बड़ा हो रहा है। वह कहता है कि बाबा मुझे याद है कि आप खेलते थे, लेकिन क्या मैं आपको ठीक से याद रख पाऊंगा? इतना कहते शहजाद रोने लगे और रोते हुए माफी मांगकर सेट छोड़ चले गए।

पांच पीएसएल सीजन खेले अहमद शहजाद

बता दें कि अहमद शहजाद 2016 और 2021 के बीच पांच पीएसएल सीजन में खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 45 मैचों में 120 के स्ट्राइक रेट से 1,077 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 9 अर्धशतक आए। वह 2023 में लीग से हट गए थे। हाल ही में उन्होंने पीएसएल 10 ड्राफ्ट के लिए लोकल कैटेगरी में लिस्ट करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की बुराई भी की थी।

अहमद शहजाद का अंतरराष्‍ट्रीय करियर

अहमद शहजाद के अंतरराष्‍ट्रीय करियर की बात करें तो उन्‍होंने 2009 में टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ किया था। उन्‍होंने 59 मैचों में 114 के स्‍ट्राइक रेट से 1471 रन बनाए। पाकिस्‍तान के लिए उन्‍होंने कुल 81 वनडे इंटरनेशन खेले, जिनमें 32.56 के औसत से 2605 रन बनाए। जबकि 13 टेज्ञट में उन्‍होंने 40.92 के औसत से 982 रन बनाए। उन्‍होंने पाकिस्‍तान के लिए अपना आखिरी टी20 मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 2019 में खेला था।