4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB vs DC, Final Pitch Report: गेंदबाज बरपाएंगे कहर या जमकर लगेंगे चौके-छक्के? ऐसी होगी WPL 2026 के फ़ाइनल की पिच

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम की पिच सीजन की शुरुआत में स्लो थी। यहां रन बनाना मुश्किल था और लो-स्कोरिंग मैच देखे गए। लेकिन पिछले कुछ मैचों से यह पिच बेहतर हो गई है और अब बल्लेबाजों को भी मदद मिल रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 04, 2026

WPL 2026

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच WPL 2026 का फ़ाइनल खेला जाएगा (Photo - WPL 2026)

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, Final Pitch Report: वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। कोटांबी के वडोदरा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच की पिच कैसी होगी? आइए जानते हैं इस खबर के माध्यम से।

वडोदरा की पिच का हाल

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम की पिच सीजन की शुरुआत में स्लो थी। यहां रन बनाना मुश्किल था और लो-स्कोरिंग मैच देखे गए। लेकिन पिछले कुछ मैचों से यह पिच बेहतर हो गई है और अब बल्लेबाजों को भी मदद मिल रही है। रन आसानी से बन रहे हैं, और चेज करना आसान हो गया है। औसत पहली इनिंग स्कोर करीब 150-160 के आसपास रहा है। स्पिनर्स को अभी भी कुछ मदद मिल रही है, लेकिन बैटर्स ज्यादा फ्रीली खेल पा रहे हैं। ड्यू का फैक्टर हाल में कम देखा गया है, इसलिए चेज करने वाली टीम को बहुत बड़ा एडवांटेज नहीं मिल रहा।यहां एलिमिनेटर मैच में टॉस जीतने वाली टीम विकेट के मिजाज का ध्यान रखते हुए पहले बल्लेबाजी कर सकती है।

दिल्ली बदलना चाहेगा इतिहास

गौरतलब है कि दिल्ली की टीम लगातार चौथा फिनला खेल रही है। दिल्ली बतक अक भी टाइटल नहीं जीत पाई है। वहीं आरसीबी ने 2024 में खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में दिल्ली इस मैच को हर हाल में जीत इतिहास बदलना चाहेगी। इस सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज़ 15.4 ओवर में 110 रनों का लक्ष्य हासिल करके आरसीबी को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मैच में दिल्ली के लिए लौरा वोलवार्ड (38 गेदों पर नाबाद 42 रन), मारिजाने कैप (4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट और 15 गेंदों पर नाबाद 19 रन) और नंदीनी शर्मा (4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट) जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं थी।