
सलमान आगा (फोटो- IANS)
Salman Agha Reacts on Bangladesh: जिस बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया था, उसी मुद्दे पर अब पाकिस्तान के कप्तान का बयान सामने आया है। आपको बता दें कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज 7 फरवरी से हो रहा है। इससे पहले सभी टीमों के कप्तानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी-अपनी टीम की तैयारियों पर बात की।
इस दौरान जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा की बारी आई, तो उन्होंने बांग्लादेश को अपना “भाई” बताया। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान को लगातार समर्थन देने के लिए बांग्लादेश का धन्यवाद भी किया। सलमान आगा ने कहा कि बांग्लादेश जिस तरह अब तक उनका समर्थन करता रहा है, वह आगे भी इसी तरह सपोर्ट करता रहे। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का न खेलना दुखद जरूर है, लेकिन पाकिस्तान को समर्थन देने के लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आगे भी उन्हें ऐसा ही समर्थन मिलता रहेगा।
आपको बता दें कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम से बाहर कर दिया था। इसके बाद शुरू हुआ विवाद बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ। आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में जगह दे दी। इसके बाद पाकिस्तान ने नया विवाद खड़ा कर दिया और बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ अपना मैच खेलने से इनकार करने का फैसला कर लिया।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला कर लिया है। हालांकि कई दिग्गजों का मानना है कि मैच के करीब आते-आते पाकिस्तान अपने फैसले से पलट सकता है। अब सभी की नजरें उस दिन पर टिकी हैं कि आखिर पाकिस्तान यह मुकाबला खेलेगा या अपने बहिष्कार के फैसले पर कायम रहता है।
Published on:
05 Feb 2026 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
