2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर ये क्या बोल गए गावस्कर, हरभजन सिंह ने भी दिया तीखा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सरकार ने भारत के खिलाफ होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच को नहीं खेलने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच में भाग नहीं लेगी। इस पर सुनील गावस्कर और हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 02, 2026

sunil gavaskar

पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Photo – BCCI)

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इंकार कर दिया है। दोनों देशों के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है।

सुनील गावस्कर और दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ये कहा

पाकिस्तान के इस फैसले के बाद हर जगह हड़कंप मच गया है। ऐसे में महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गावस्कर ने कहा, "पाकिस्तान सरकार ने जो निर्णय लिया है। मैच में अभी 14 दिन बाकी है, लेकिन अगर वे नहीं खेलना चाहते तो बिलकुल ठीक है। मत खेलिए, लेकिन इसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। सारे बोर्ड टूर्नामेंट से पहले आईसीसी का एग्रीमेंट साइन करते हैं। आईसीसी टीमों के सामने कुछ कंडीशन रखती है। वे सब माननी पड़ती हैं। अगर पाकिस्तान के पास ऐसा कोई ठोस कारण नहीं है, जो उस एग्रीमेंट में है और पूरा नहीं किया जा रहा। तो उनका बॉयकॉट करना सही नहीं है और उनपर आईसीसी लीगल एक्शन लेगा। ये क्या होगा ये मुझे नहीं पता।"

आईसीसी पाकिस्तान पर एक्शन लेगा

दिग्गज बल्लेबाज ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि वे क्या कार्रवाई करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें कई दूसरे बोर्ड भी शामिल हैं, इसलिए यह सिर्फ एक व्यक्ति का फैसला नहीं होगा। हालांकि, यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिससे यह पक्का हो कि भविष्य में कोई दूसरी टीम भी ऐसा करने के बारे में न सोचे।”

हरभजन सिंह ने क्या कहा

हरभजब सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि जो ये पाकिस्तान सरकार का बयान आया है। ये ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है। यहां वहां से बातें होगी, मामला गरम होगा और अंत में पाकिस्तान खेल लेगा। पहले था कि हम भारत नहीं आएंगे और भारत पाकिस्तान नहीं जाएगा, लेकिन अब आप बांग्लादेश के पंगे में कूद पड़े और इस मूडे को बड़ा बना दिया। अब इससे आईसीसी के टूर्नामेंट को नुकसान हो रहा है।"

पाकिस्तान पर लगेगा बैन

भज्जी ने कहा, "नियम के हिसाब से अब आईसीसी के पास पूरा हक़ है उनपर कार्यवाही करने का। ये तो अब टूर्नामेंट खराब करने वाली बात हो गई है। आप मत खेलो भारत के साथ, लेकिन अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। आईसीसी कोई भारतीय बॉडी नहीं है। वह अपने हिसाब से पेनल्टी लगाएगी। दक्षिण अफ्रीका कि तरह आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन भी किया जा सकता है। अपने हवा में तीर छोड़ा है कि देखते हैं भारत कैसे रियेक्ट करेगा, लेकिन आईसीसी कैसे रियेक्ट करेगी ये देखना होगा।"

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 World Cup 2026