4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खिताब के लिए दो दोस्त बन गईं प्रतिद्वंद्वी, WPL के फाइनल में स्मृति-जेमिमा आमने सामने, यहां देखें Live

Women's Premier League के फाइनल में दूसरी बार RCB और DC की टीमें आमने सामने होंगी। जानें इस महामुकाबले को कब और कहां लाइव देख पाएंगे।

2 min read
Google source verification
Smriti Mandhana and Jemimah Rodrigues

जेमिमा और स्मृति (फोटो- WPL)

WPL 2026 Final Live Streaming Details: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जगह बना ली है। दोनों टीमें 2024 संस्करण में भी खिताबी मुकाबले में आमने-सामने आई थीं, जहां आरसीबी ने दिल्ली को हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब WPL 2026 में एक बार फिर इन दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह फाइनल मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में सिर्फ 2 मैच हारी है RCB

लीग स्टेज की बात करें तो आरसीबी को सिर्फ दो टीमों से हार का सामना करना पड़ा था, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस शामिल हैं। हालांकि, आरसीबी ने इन दोनों टीमों को भी एक-एक बार हराया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लीग चरण में मुंबई, गुजरात और आरसीबी से हार मिली थी, जबकि गुजरात के खिलाफ उसे दो मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर न सिर्फ हार का बदला लिया, बल्कि फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली।

ऐसे में दोनों टीमें इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले किया जाएगा।इस फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण जियोस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा इस मैच से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें आप patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

वडोदरा का बीसीए स्टेडियम बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए संतुलित माना जाता है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि इसी मैदान पर कई हाई-स्कोरिंग मैच भी देखने को मिले हैं। इस मैदान पर आरसीबी ने 184 रन का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने यहीं WPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।

दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस टीम

लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कैप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, प्रगति सिंह, लुसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, अलाना किंग और एडडला स्रुजाना।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वूमेंस टीम

मेग लैनिंग (कप्तान), सिमरन शेख, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, क्लो ट्राइटन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, चार्ली नॉट, डींड्रा डॉटिन, त्रिशा गोंगाडी, शिप्रा गिरी, प्रतिका रावल, सुमन मीना और किरण नवगिरे।