17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

icon

वीडियो

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या की, बात सिर्फ इतनी थी..

आगरा में रविवार शाम शादी में जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने आवेश में आकर पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

anoop shukla

Apr 22, 2024

जिले में शादी में जाने को लेकर कहासुनी में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा। उसने घटना की जानकारी दी।

घटना इरादतनगर थाना क्षेत्र के थपैंड़ा गांव की है। गांव निवासी धर्म सिंह कुशवाह की शादी 11 साल पहले रामबाग क्षेत्र की रहने वाली पिंकी (30) से हुई थी। धर्म सिंह ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। रविवार को प्रधान की बेटी की शादी थी। इसमें धर्म सिंह के परिवार को भी जाना था। उसके माता-पिता और चार बच्चे शादी में चले गए थे।

एसीपी सैंया देवेश कुमार ने बताया कि धर्म सिंह पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता था। मगर, वह गांव से जा रहे ट्रैक्टर में जाने की जिद कर रही थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि धर्म सिंह ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिंकी के सिर में प्रहार कर दिया। इससे वह जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

घटना के बाद धर्म सिंह ने एंबुलेंस को फोन किया। मगर, एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर अपने भाई को घटना की जानकारी दी। परिजन पिंकी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी पति पुलिस के पास पहुंच गया। घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी ने झगड़े के संबंध में जानकारी दी। बताया कि शादी में साथ जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पत्नी को धक्का लग गया। पत्नी गिर गई। वहां पर कुल्हाड़ी रखी हुई थी। वह उसके सिर में लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस आरोपी की बात को सच नहीं मान रही है। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद की है। उधर, मायका पक्ष के लोगों ने भी हत्या का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही थी।