17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

icon

वीडियो

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

कचरा संग्रहण वाहनों के थमे पहिए, लगे हैं जगह-जगह गंदगी के ढेर

अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सफाई व्यवस्था चरमराई

less than 1 minute read
Google source verification
कचरा संग्रहण वाहनों के थमे पहिए, लगे हैं जगह-जगह गंदगी के ढेर

लालसोट में सडक़ पर फैला कचरा।

दौसा. बांदीकुई में के कचरा संग्रहण वाहनों के पहिए थम गए। इसके चलते शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण नहीं हो सका। नगरपालिका में कचरा संग्रहण वाहन चालकों ने मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। जिससे वाहन फायर स्टेशन परिसर और नगरपालिका परिसर में ही खड़े रहे।
चालकों का कहना है कि उनको ढाई महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा हैं। साथ ही वेतन बहुत कम देने व बीते महिनों का पीएफ नहीं जमा कराने सहित अन्य मांगों को लेकर पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया तो वहीं नगरपालिका अस्थाई सफाईकर्मी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी नजर आई। कस्बे में कई जगह कचरे के ढेर लगे हैं।

लालसोट में भी नगर पालिका के स्थाई व अस्थाई सफाईकर्मी शुक्रवार को को चौथे दिन भी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे। इसके चलते अब शहर में हालात बिगडऩे लगे हैं।
शहर बस स्टैण्ड, आजाद चौक, पुरानी अनाज मंडी, बौली का बाजार, झरंडा चौक, जवाहर गंज, अशोक सर्किल, गंगापुर रोड, कोथून रोड, नेहरू कॉलोनी, न्यू कॉलोनी समेत सभी जगहों पर कचरे के ढेर जमा देखे गए। इसके अलावा कचरा पात्र भी भरनेे से उनके इर्द-गिर्द कचरा बिखरा पड़ा रहा।