5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपभोक्ताओं को फिर से झटका, सरकार ने बढ़ाई बिजली दरें, बीपीएल से उद्योग तक होंगे प्रभावित  

Inflation : ऊर्जा निगम ने बिजली उपभोक्ताओं को फिर से करारा झटका देते हुए बिल महंगे कर दिए हैं। निगम ने फरवरी महीने के लिए बिजली की नई दरें जारी कर दी हैं। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट की दरों में बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई दरों से बीपीएल उपभोक्ता से लेकर उद्योग तक सभी प्रभावित होंगे।

2 min read
Google source verification
The Energy Corporation has increased electricity rates

उत्तराखंड में बिजली की दरें बढ़ा दी गईं हैं

Inflation : ऊर्जा निगम ने फरवरी के लिए बिजली की नई दरें जारी कर दी हैं। उत्तराखंड में बिजली दरें बढ़ने का असर होली के समय मिलने वाले बिलों में दिखाई देगा। बता दें कि सरकार ने दिसंबर में भी बिजली दरों में 16.23 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव तैयार किया था। उससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया था। इधर अब ऊर्जा निगम ने फरवरी में भी बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली की नई दरें एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार के अनुमोदन के बाद बुधवार को जारी की गईं। एफपीपीसीए को हर महीने वसूले जाने की व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक भार पड़ रहा है। जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच सिर्फ तीन बार बिल सस्ते हुए और 10 माह दरों में वृद्धि की गई।बिजली दरों में चार से लेकर 15 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

लगातार पड़ रही मार

ऊर्जा निगम पिछले कुछ महीनों से बिजली दरें बढ़ाते ही जा रहा है। दिसंबर 2025 में एक से पांच पैसे, नवंबर में तीन से 14 पैसे तथा जुलाई में 24 से 100 पैसे प्रति यूनिट तक दरें घटीं। इसके विपरीत जनवरी 2025 में चार से 12 पैसे, फरवरी में नौ से 28 पैसे, जून में 17 से 71 पैसे, अगस्त में पांच से 21 पैसे, सितंबर में आठ से 33 पैसे और अक्तूबर में छह से 26 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी हुई। ऊर्जा निगम का दावा था कि मासिक समायोजन से एक अप्रैल से लागू होने वाली दरों में अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं होगी, इसके बावजूद एक अप्रैल 2025 से वार्षिक दरों में 5.6 प्रतिशत वृद्धि लागू की गई, जिससे उपभोक्ताओं पर दोहरा आर्थिक भार पड़ रहा है।

इन श्रेणियों में इतनी बढ़ोत्तरी

ऊर्जा निगम ने उत्तराखंड में फरवरी के लिए बिजली की नई दरें लागू कर दी हैं। उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिल होली के दौरान मिलेंगे। निगम ने  बीपीएल 0.4 पैसा प्रति यूनिट, घरेलू  में 10, कमर्शियल 14,  सरकारी संस्थान 13, निजी ट्यूबवेल 0.4, कृषि 0.7, उद्योग 13, मिक्स लोड 12, रेलवे 12, ईवी चार्जिंग स्टेशन 12 जबकि अस्थाई कनेक्शन 15 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोत्तरी कर दी है।