
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, ज़मीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग
शनिवार को देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बाकी ग्राम सभा के फुलवरिया टोला में दिनदहाड़े दबंगों ने खुलेआम रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गया, लोग अपने घरों की तरफ भागने लगे। क्षेत्र के लोगों ने ग़ौरीबाजार थाना पुलिस पर उंगली उठाई है।
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र यादव ने लगभग दो वर्ष पहले विवादित भूमि की विधिवत रजिस्ट्री कराई थी और वहां पक्की दीवार का निर्माण कराया था। शनिवार को अशोक पांडेय और विनोद पांडेय अपने बेटों के साथ रायफल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने जबरन दीवार गिराना शुरू किया। जब वीरेंद्र यादव ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद बिना कोई ठोस एक्शन लिए लौट गई। पुलिस के जाते ही आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। लगभग एक घंटे बाद अशोक पांडेय और विनोद पांडेय फिर रायफल लेकर गांव में आए और ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
जैसे ही ग्रामीणों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी, सभी सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे। संयोग ठीक रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने गौरी बाजार थानापुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है, उनके मुताबिक जब पहले विवाद हुआ था तब भी पुलिस आई थी लेकिन को सख्त रुख अख्तियार किए वापस चली गई। इसके बाद दबंगों का मन बढ़ गया और वे दुबारा फिर आकर कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दिए।
फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहली सूचना पर पुलिस ने सख्ती दिखाई होती और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती, तो यह गंभीर घटना दोबारा नहीं होती। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, अवैध हथियारों की बरामदगी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Published on:
24 Jan 2026 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
