Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

Agniveer Army: अब केंद्र सरकार संवारेगी पूर्व अग्निवीरों का भविष्य, गृह मंत्रालय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Agniveer Army: केंद्र सरकार ने गृह मंत्रालय को उनके लिए रोजगार खोजने, शिक्षा प्राप्त करने और कौशल विकास में मदद की जिम्मेदारी दी है।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Agniveer Army
अग्निवीर आर्मी प्रतीकात्मक तस्वीर (फ्रीपिक)

Agniveer Army: केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के भविष्य को लेकर बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने गृह मंत्रालय को उनके लिए रोजगार खोजने, शिक्षा प्राप्त करने और कौशल विकास में मदद की जिम्मेदारी दी है। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार इसके लिए भारत सरकार (कार्य आंवटन) नियम, 1961 में संशोधन किया गया है। इसके तहत गृह मंत्रालय के अधीन राज्य में कार्य करने वाले विभागों को भी इसमें जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- ये हैं मेडिकल के 10 बेस्ट कॉलेज | Top Medical College

25 प्रतिशत को ही मिलती है सेना में नौकरी 

केंद्र सरकार की ओर से 2022 में इस योजना के शुरू किए जाने के बाद हर साल लगभग 46,000 युवाओं को सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती किया गया है। वे चार साल तक सेवा करते हैं, जिसके बाद केवल 25% को ही रखा जाता है। अन्य को नागरिक जीवन में लौटना पड़ता है। पूर्व अग्निवीरों को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में भर्ती के दौरान 10 फीसदी आरक्षण दिया जाता है। वहीं कई मंत्रालयों ने प्रशिक्षण, भर्ती अभियान या कौशल विकास कार्यक्रम की पेशकश की है, लेकिन इन सभी प्रयासों को एक साथ जोड़ने के लिए कोई भी विभाग जिम्मेदार नहीं है। इस बदलाव से राज्य विभाग अब राज्य सरकारों, निजी कंपनियों और अन्य मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पूर्व अग्निवीरों को अकेले न छोड़ा जाए।

यह भी पढ़ें- NEET Topper Success Story: पिता धोते हैं शादियों में बर्तन, बेटा करता है मजदूरी, ऐसी है NEET में सफलता पाने वाले श्रवण की कहानी

विभागों में भर्ती की तैयारी

गृह मंत्रालय के अलावा कई अन्य केंद्र सरकार के विभाग भी पूर्व अग्निवीरों को भर्ती करने की योजना बना रहे हैं। इससे इन जवानों को देश की सेवा के बाद एक अच्छा करियर विकल्प मिल सकेगा।

क्या है अग्निवीर योजना? 

मोदी सरकार ने जून 2022 में भारतीय सेना में सैन्य भर्ती के लिए एक योजना लाई थी। इसके अंतर्गत युवाओं को 4 सालों के लिए अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर रखा जाता है। इस वर्ष 2025 को इस योजना का लागू हुए 3 साल हो गए। ऐसे में केंद्र सरकार अग्निवीरों के भविष्य को बेहतर बनाने में जुटी हुई है। 

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar