
Bank of Baroda Vacancy(Image-Freepik)
BOB IT Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में टेक्नोलॉजी का दखल जितनी तेजी से बढ़ा है, उतनी ही तेजी से आईटी प्रोफेशनल्स की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में बैंकिंग और टेक्नोलॉजी दोनों क्षेत्रों में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी विभाग को मजबूत करने के लिए 418 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 19 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर Careers सेक्शन में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यह भर्ती अलग-अलग ग्रेड में की जा रही है। इसमें Officer (JMG/S-I), Manager (MMG/S-II) और Senior Manager (MMG/S-III) जैसे पद शामिल हैं। यानी अगर आपके पास शुरुआती अनुभव है तो भी मौका है, और अगर आप पहले से सीनियर आईटी प्रोफेशनल हैं तो आपके लिए भी दरवाजा खुला है।
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास B.E., B.Tech, M.E., M.Tech या MCA की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से जुड़ी होनी जरूरी है। अगर आपके पास Java, MERN, Cloud या AI/ML जैसी टेक्नोलॉजी में सर्टिफिकेट है, तो यह आपके प्रोफाइल को और मजबूत बना सकता है। उम्र सीमा की बात करें तो पद के अनुसार न्यूनतम आयु तय की गई है। Officer के लिए 22 वर्ष, Manager के लिए 24 वर्ष, Senior Manager के लिए 27 वर्ष तय किया गया है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
वेतन की बात करें तो Officer स्तर पर शुरुआती बेसिक सैलरी लगभग 48 हजार रुपये है। Manager को करीब 64 हजार रुपये और Senior Manager को 85 हजार रुपये से अधिक की बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया की बात करें तो पहले आवेदन फॉर्म की जांच होगी। जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है। परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी, गणित और संबंधित प्रोफेशनल ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
Updated on:
06 Feb 2026 10:28 am
Published on:
06 Feb 2026 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
