
सीएमएटी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए नया अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2024 की तारीख जारी कर दी है। इससे पहले आवदेन करने की तारीख को बढ़ाया गया था। वहीं अब परीक्षा की तारीखों को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीएमएटी परीक्षा (CMAT Exams) का आयोजन 15 मई को किया जाएगा। वहीं सीमैट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से दस दिन पहले जारी कर दी जाएगी। इसे डाउनलोड करने के लिए exams.nta.ac.in/CMAT पर जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए nta.ac.in या exams.nta.ac.in. वेबसाइट पर जाएं।
बता दें, इससे पहले सीएमएटी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया था। पूर्व में आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 28 अप्रैल कर दिया गया। अब छात्र 28 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं फॉर्म में सुधार करने के लिए आपके पास 24-26 अप्रैल का समय रहेगा।
सीएमएटी परीक्षा (CMAT Exam Pattern) 180 मिनट की होती है और इसे अंग्रेजी भाषा में दिया जाता है। इस परीक्षा में मैथेमेटिकल एबिलिटी, रीजनिंग, लैंग्वेज की समझ और सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाते हैं। हर सेक्शन में 20-15 सवाल होते हैं। कुल मिलाकर पेपर में 100 सवाल रहते हैं। साथ ही एक वैकल्पिक खंड होता है, इसमें इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप शामिल है। CMAT परीक्षा MCQ पैटर्न में सीबीटी (CBT) मोड में आयोजित की जाती है।
सीएमएटी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) है, जिसका आयोजन एनटीए (NTA) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित एमबीए कॉलेजों (MBA College) में प्रवेश मिलता है। कई मैनेजमेंट कॉलेज में CMAT स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Updated on:
25 Apr 2024 03:57 pm
Published on:
25 Apr 2024 03:26 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)