10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Job For Retired Person: रिटायर्ड लोगों को वित्त मंत्रालय में काम करने का मौका, जान लें सैलरी सहित अन्य डिटेल्स

रेवेन्यू विभाग ने कई अहम पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें ज्वाइंट रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी, कोर्ट ऑफिसर और प्राइवेट सेक्रेटरी जैसे पद शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 10, 2026

Job For Retired Person

Job For Retired Person(AI Image-ChatGpt)

Finance Ministry Recruitment 2026: सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद अक्सर लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है समय कैसे बिताया जाए? सालों तक जिम्मेदार पदों पर काम करने के बाद अचानक खाली बैठना आसान नहीं होता। ऐसे में अगर दोबारा किसी प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का अवसर मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन रेवेन्यू विभाग ने ऐसे ही अनुभवी और सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए दरवाजे खोले हैं। विभाग ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि ये नियुक्तियां गुड्स एंड सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) में संविदा के आधार पर की जाएंगी। जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं, वे डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू की आधिकारिक वेबसाइट dor.gov.in पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।

Job For Retired Person: किन पदों पर होगी नियुक्ति?


रेवेन्यू विभाग ने कई अहम पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें ज्वाइंट रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी, कोर्ट ऑफिसर और प्राइवेट सेक्रेटरी जैसे पद शामिल हैं।

Finance Ministry Job 2026: जान लें सभी डिटेल्स

ज्वाइंट रजिस्ट्रार के लिए केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट या ट्रिब्यूनल से सेवानिवृत्त अधिकारी होना जरूरी है। साथ ही लेवल-12 या लेवल-11 पर कम से कम पांच साल का अनुभव और प्रशासन व न्यायिक मामलों में कार्य का अनुभव होना चाहिए।
डिप्टी रजिस्ट्रार पद के लिए लेवल-11 या लेवल-10 पर सेवा का अनुभव अनिवार्य है।
प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी और सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी जैसे पदों के लिए भी संबंधित पे-लेवल पर अनुभव रखने वाले रिटायर्ड कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट रजिस्ट्रार और कोर्ट ऑफिसर पदों के लिए भी पूर्व सरकारी सेवा का अनुभव आवश्यक है।

Finance Ministry Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा


सभी पदों के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही प्रशासन और कोर्ट से जुड़े मामलों का अनुभव वरीयता देगा। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदन की अंतिम तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, नियुक्ति अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक बढ़ाई जा सकती है।

देखें टेबल

पद का नामपदों की संख्यासैलरी लेवल
ज्वाइंट रजिस्ट्रार05लेवल 12
डिप्टी रजिस्ट्रार06लेवल 11
प्रिसिंपल प्राइवेट सेक्रेटरी10लेवल 11
असिस्टेंट रजिस्ट्रार01लेवल 10
कोर्ट ऑफिसर14लेवल 08
सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी16लेवल 08
प्राइवेट सेक्रेटरी23लेवल 07
कुल75

Job For Retired Person: जान लें अन्य जरुरी डिटेल्स

यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधारित होगी। शुरुआती अवधि एक वर्ष की रहेगी। जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर इसे अधिकतम चार वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। लेकिन यह विस्तार भी 65 वर्ष की उम्र तक ही मान्य होगा। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार के पिछले सेवा रिकॉर्ड, अनुभव और पर्सनल इंटरैक्शन को आधार बनाया जाएगा। विभाग को यह अधिकार होगा कि वह किसी भी समय, बिना कारण बताए, नियुक्ति समाप्त कर सके चाहे वह पहले साल के दौरान ही क्यों न हो।