9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET UG 2026 Registration Rules: नीट यूजी 2026 में आवेदन करने से पहले जान लें ये जरुरी नियम, छोटी चूक पड़ेगी भारी

NEET UG 2026: नोटिफिकेशन के अनुसार NEET UG 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। पहले की तरह यह एग्जाम पेन और पेपर मोड में ही कराया जाएगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 09, 2026

NEET UG 2026 Registration Rules

NEET UG 2026 Registration Rules(Image-Freepik)

NEET UG 2026 Registration: मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। National Testing Agency (NTA) ने NEET UG 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा सिर्फ तारीखों की वजह से चर्चा में नहीं है, बल्कि आवेदन प्रक्रिया में किए गए नए और सख्त बदलावों के कारण भी सुर्खियों में है। एजेंसी ने साफ कर दिया है कि इस बार पहचान वेरिफिकेशन को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 मार्च तय की गई है।

NEET UG 2026: जान लें जरुरी डिटेल्स


नोटिफिकेशन के अनुसार NEET UG 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। पहले की तरह यह एग्जाम पेन और पेपर मोड में ही कराया जाएगा। देशभर के परीक्षा केंद्रों पर एक साथ परीक्षा होगी। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर MBBS, BDS, BSc नर्सिंग, BVSc & AH, BAMS, BUMS और BHMS जैसे कोर्स में एडमिशन मिलता है।

NEET UG 2026 Registration Rules: आधार आधारित eKYC अनिवार्य


पिछले कुछ सालों में परीक्षा से जुड़े कुछ विवाद सामने आए थे। डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन, पहचान में गड़बड़ी और नकल की शिकायतें। इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए NTA ने इस बार प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने का फैसला लिया है। एजेंसी का कहना है कि हर उम्मीदवार की पहचान सही तरीके से सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इस साल से आवेदन के दौरान आधार आधारित eKYC जरूरी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव हो। वेरिफिकेशन के दौरान उसी नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। अगर मोबाइल नंबर बंद या नेटवर्क से बाहर हुआ तो परेशानी हो सकती है।

NEET UG 2026 Registration: लाइव फोटो कैप्चर की नई व्यवस्था


NEET UG 2026 में पहली बार लाइव फोटो कैप्चर का नियम लागू किया गया है। फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को रियल टाइम में अपनी फोटो लेनी होगी। ध्यान रहे कि फोटो में चेहरा साफ दिखे और फ्रेम का कम से कम 80 प्रतिशत हिस्सा कवर करे। फोटो लेते समय कैप, गॉगल्स या चश्मा पहनने से बचने की सलाह दी गई है। अगर किसी के पास वेबकैम नहीं है तो QR कोड स्कैन करके मोबाइल कैमरे से भी फोटो अपलोड की जा सकती है। यह तस्वीर सीधे आधार डेटाबेस में मौजूद फोटो से मिलाई जाएगी। इसके साथ पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, एड्रेस प्रूफ और अन्य डाक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।

NEET UG 2026: कितना लगेगा आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी: 1700 रुपये
जनरल ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल: 1600 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और थर्ड जेंडर: 1000 रुपये
विदेश में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार: 9500 रुपये