
RBI Recruitment 2026 (Image Source: Facebook)
RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आरबीआई ने ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग ऑफिसों में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। कैंडिडेट्स 4 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लिकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 4 फरवरी ही तय की गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 28 फरवरी और 1 मार्च, 2026 को कंडक्ट की जाएगी।
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) पास होना जरूरी है। कैंडिडेट उसी राज्य का निवासी होना चाहिए जहां के रीजनल ऑफिस के लिए वह अप्लाई कर रहा है। एज लिमिट की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए यह 18 से 25 साल तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के हिसाब से अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी, जिसमें ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी/एसटी वर्ग को 5 साल की राहत मिलेगी।
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन दो चरणों के आधार पर होगा। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में कुल 120 अंकों के 120 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इनमें रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एबिलिटी विषयों से 30-30 सवाल शामिल होंगे। एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को बढ़िया सैलरी पैकेज दिया जाएगा। ऑफिस अटेंडेंट की शुरुआती बेसिक सैलरी 24,250 रुपये प्रति माह होगी। सभी भत्तों को मिलाकर वर्तमान में शुरुआती ग्रॉस सैलरी लगभग 46,029 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं और अलाउंस भी दिए जाएंगे।
Published on:
15 Jan 2026 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
