2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Assembly News Headlines, Feb 01 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines (01 February 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं। Today School […]

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 01, 2026

School Assembly News Headlines, Feb 01 2026

School Assembly News Headlines, Feb 01 2026

Today School Assembly News Headlines (01 February 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 01 February 2026: देश की जरुरी खबर

  • महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनी सुनेत्रा पवार-अजित पवार की अचानक मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। वो अब राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं।
  • सोनम वांगचुक की तबीयत हुई खराब, एम्स जोधपुर ले जाया गया-सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ गई है। पिछले कई महीनों से सोनम वांगचुक जोधपुर जेल में बंद हैं। उन्हें पेट में दर्द और गैस्ट्रो की समस्या हो रही थी।
  • भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की उठी मांग-भारत में 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की उठी मांग हैं। तेलुगु देशम पार्टी के सांसद एल.एस.के. देवरायलु ने यह प्रस्ताव रखा है।
  • आज पेश होगा देश का बजट-आज यानी 01 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी।
  • अभी तक चुनावी गड़बड़ियों को खत्म करने में सफल नहीं हुए: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी-भारतीय चुनावी सिस्टम पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि हम अभी तक अभी तक चुनावी गड़बड़ियों को खत्म करने में सफल नहीं हुए हैं।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • इजरायल ने गाजा पर किया हमला, 23 से ज्यादा लोगों की मौत-गाजा में युद्धविराम के दूसरे चरण को लेकर वार्ता और राफा बॉर्डर खोलने के फैसले के बीच ही इजरायल ने शनिवार को जमकर बमबारी की है। इसमें 23 से ज्यादा लोगों के मरने की जानकारी है।
  • एपस्टीन फाइल्स में न्यूयॉर्क मेयर ममदानी की मां मीरा नायर का नाम-अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए एपस्टीन फाइल्स में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां और प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्देशक मीरा नायर का नाम भी सामने आया है।
  • पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने 12 शहरों में एक साथ बोला हमला-पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 31 जनवरी 2026 की सुबह बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बड़े पैमाने पर समन्वित हमले किए।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर-कमिंस बैक इंजरी की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस समेत ऑस्ट्रेलिया ने अपने 15 खिलाड़ियों के फाइनल स्क्वॉड में कुल 2 बदलाव किए हैं।अंतिम T20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया-भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए अंतिम और पांचवें T20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम कर लिया।

आज का सुविचार

"मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, आज की कोशिश ही कल की सफलता बनती है।"