4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Budget 2026: शिक्षा से रोजगार तक, हर जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल, स्किल पर जोर, सहित हुए कई ऐलान

भारत को मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाने के लिए पांच क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में इलाज, शिक्षा और रिसर्च की सुविधा होगी। इससे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 01, 2026

Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitharaman During Budget Announcement

Union Budget 2026: रविवार को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2026-27 के लिए देश का बजट पेश किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणा की गई। साथ ही आगे के लिए रोडमैप भी वित्त मंत्री ने देश के सामने रखा। कुछ बिंदुओं में वित्त मंत्री के भाषण और उनके द्वारा की गई घोषणाओं को समझते हैं।

Education Budget 2026: स्वास्थ्य शिक्षा पर भी होगा जोर


सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बेहतर करियर के अवसर देना है। इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, डिजाइन, खेल और क्रिएटिव क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है। अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों जैसे रेडियोलॉजी, ऑप्टोमेट्री, एनेस्थिसिया और मनोविज्ञान से जुड़े संस्थानों को मजबूत किया जाएगा। अगले पांच वर्षों में एक लाख नए प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा, बुजुर्गों की देखभाल के लिए डेढ़ लाख केयर प्रोवाइडर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा।

भारत को मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाने के लिए पांच क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में इलाज, शिक्षा और रिसर्च की सुविधा होगी। इससे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आयुष क्षेत्र में तीन नए आयुर्वेद संस्थान खोले जाएंगे और दवा परीक्षण लैब को आधुनिक बनाया जाएगा। इससे आयुर्वेद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और किसानों व युवाओं को लाभ होगा। पशुपालन क्षेत्र में पशु डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। निजी क्षेत्र को भी इसमें भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा और किसानों की आमदनी में सुधार होगा।

Union Budget 2026: युवाओं को सिखाया जाएगा स्किल


क्रिएटिव फील्ड यानी एनिमेशन, गेमिंग, वीएफएक्स और कॉमिक्स को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब बनाई जाएंगी। इससे लाखों युवाओं को डिजिटल और क्रिएटिव क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। डिजाइन क्षेत्र में पूर्वी भारत में एक नया राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान खोला जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में बड़े औद्योगिक क्षेत्रों के पास विश्वविद्यालय टाउनशिप बनाई जाएंगी, जहां पढ़ाई, रिसर्च और कौशल विकास की सुविधाएं होंगी। छात्राओं के लिए हर जिले में छात्रावास बनाए जाएंगे। खगोल विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक टेलिस्कोप और प्लेनेटोरियम स्थापित किए जाएंगे।

Budget 2026: पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाना मकसद


पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान बनाया जाएगा। टूर गाइडों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। विरासत और संस्कृति पर्यटन के तहत ऐतिहासिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। खेल क्षेत्र में “खेलो इंडिया मिशन” के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारा जाएगा।