9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उस रात मुझे घर से भगा दिया… पता नहीं था बेटे की हत्या होने वाली है, इटावा के पिता की दर्दनाक आपबीती

सुबह बेटे के घर चाय पीने पहुंचे पिता ने जो देखा, उसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। खून से लथपथ बेटे का शव, घर में बिखरा सामान और लापता बहू-पोती ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

2 min read
Google source verification

इटावा

image

Aman Pandey

Feb 09, 2026

इटावा हत्याकांड में बेटे की हत्या के बाद मृतक के पिता लाखन सिंह

बेटे की हत्या के बाद बदहवास पिता।

“मैं हर रोज घर के बाहर सोता था ताकि मेरे बेटे का परिवार सुरक्षित रहे। लेकिन उस रात बहू ने मुझसे झगड़ा किया और घर से भगा दिया। मुझे क्या पता था कि वह मेरे बेटे की मौत की साजिश रच चुकी है।” यह रुंधे गले और कांपती आवाज भरथना क्षेत्र के लाखन सिंह की है, जिनका 45 वर्षीय बेटा रणवीर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहा।

'सुबह बेटे की लाश मिली'

लाखन सिंह ने बताया कि मैं रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 7 बजे बेटे के घर चाय पीने पहुंचा। घर का दरवाजा खुला था और अंदर सन्नाटा पसरा था। कई बार आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर अंदर जाकर देखा तो बरामदे में बेटे का खून से लथपथ शव पड़ा था। शरीर पर दर्जनों वार के निशान थे और पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। बहू और पोती घर से गायब थीं।

सूचना पर ASP ग्रामीण श्रीशचंद, थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य इकट्टा किए। इसके बाद बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

घटना भरथना क्षेत्र के पड़ियापुर गांव की है। यहां के रणवीर सिंह यादव की 8 साल पहले वृंदावन की पूजा से शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। तब पूजा प्रेग्नेंट थी और मायके चली गई थी।

करीब तीन साल बाद ‌काफी मान-मनौव्वल के बाद वह ससुराल आई। कुछ दिनों बाद फिर से झगड़े शुरू हो गए। मामला पंचायत तक पहुंचा। इसमें शर्त रखी गई कि रणवीर को परिवार से अलग रहना होगा। इस पर बड़े भाई लालू यादव ने खेत में अलग मकान बनवाया।

पिता लाखन सिंह के मुताबिक, रणवीर ट्रक चलाता था। इस वजह से वह कई-कई दिन बाहर ही रहता था। रविवार रात वह अचानक से घर आया था।

गांव के युवक से था प्रेम प्रसंग

परिजनों के अनुसार, पत्नी पूजा का गांव के ही अर्पित नाम के युवक से दो साल से प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि रणवीर के घर लौटने की जानकारी मिलते ही पत्नी ने प्रेमी को बुलाया और हत्या की साजिश को अंजाम दिया।

बेटी को साथ लेकर फरार

रणवीर की दो बेटियां हैं। हत्या के बाद पत्नी छोटी बेटी को साथ लेकर फरार हो गई। पुलिस को आशंका है कि दोनों रणवीर की बाइक से भागे हैं।

पुलिस क्या कह रही है

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके से सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

ASP ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।