
विशेष यूनिट गठित
CG Crime: मैनपुर विकासखण्ड के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात हुई है इस हत्या में एक महिला को गावं के ही दो अन्य महिलाओ ने मिलकर लात घुसे व सीने पर चढ़कर डंडे से पिट पिटकर हत्या कर दिया।
घटना में एक विशेष बात यह रही जिन दो महिलाओ ने मिलकर यह हत्या को अंजाम दिया है उन पर मृतक द्वारा लगातार गांव में घुम घुम कर दोनों महिलाओं के चरित्र को लेकर विभिन्न तरह की लान्छन लगाती थी जिसे लेकर इन दोनो महिलाओ में नराजगी इस हद तक बढ़ गई कि हत्या के पूर्व मृतक के गुप्तांक में मिर्ची व अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहले उसे जमकर तड़पाया और उसके बाद उसे पिट पिटकर मार डाला।
मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के अंतर्गत मैनपुर शोभा थाना क्षेत्र के ओड़िशा सीमा से लगे ग्राम गरीबा में दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है थाना से मिली जानकारी के अनुसार गरीबा से 800 मीटर दूर ईचरादी खेत की लारी में एक महिला सुमित्रा नेताम पति दलसु नेताम 37 वर्ष निवास करती है और उनका दो अन्य महिला जो गरीबा निवासी है सुगतिन नेताम 36 वर्ष एवं ईतवारिन बाई 46 वर्ष के साथ मित्रता हो गई थी।
एक दूसरे के घर आना जाना कर रहे थे लेकिन धीरे धीरे यह मित्रता झगड़ा में तब्दील होने लगी पिछले कुछ समय से आपस में झगड़ते थे , क्यों कि मृतक सुमित्रा नेताम घर घर जाकर दोनों महिलाओं के चरित्र पर लान्छन लगाती थी और यह बात देखते ही देखते इतना बढ़ गई कि आरोपी सुगतिन एवं ईतवारिन ने उस महिला को जान से मारने की पूरी रणनीति तैयार कर लिए चरित्र पर लान्छन लगाने से छुब्ध दोनो महिलाओ ने पहले से सुमित्रा नेताम के लारी मे पहुंची और उनसे मारपीट किया साथ ही उनके गुप्तांक मे मिर्ची और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जमकर तड़पाया और सुमित्रा नेताम को पिट पिटकर हत्या कर दिया।
इस घटना की जानकारी पुलिस को सरपंच के द्वारा सूचना दिया गया दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस 02 फरवरी को मौके पर पहुंचकर पहले पूरे मामले की जाॅच किया और मृतिका सुमित्रा नेताम पति दलसुराम नेताम उम्र 37 वर्ष गरीबा निवासी का पोस्टमार्डम करवा कर उनके शव को उनके परिजनो को सौप दिया गया और पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।
शोभा थाना प्रभारी सिदार ने बताया एएसआई एवं प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि गरीबा निवासी दो महिला सुगतिन नेताम एवं ईतवारीन बाई द्वारा एक महिला जो खेत की लारी मे निवास करती थी उस महिला पर उन्हे बदनाम करने और उनके चरित्र लान्छन के आरोप लगाते हुए मृतिका सुमित्रा नेताम की हत्या कर दिया गया और तो और उनके गुप्तांक में मिर्च व ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया।पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्डम करने शव को परिजनों को सौंप दिया और मामले मे कार्यवाही की जा रही है। उन्होने बताया आरोपी महिला सुगतिन नेताम एवं ईतवारिन बाई से पूछताछ किया जा रहा है।
Updated on:
05 Feb 2026 06:12 am
Published on:
04 Feb 2026 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
