
फिंगेश्वर ब्लॉक के दूतकैया गांव में शादी-विवाह पर लगी रोक ( Photo - Patrika )
CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के दूतकैया गांव में शादी-विवाह समेत अन्य बड़े आयोजन पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने आगामी आदेश तक रहवासियों को नियमों का पालन करने की अपील की है। इस फरमान से लोगों में खलबली मच गई है। इसकी वजह गांव में हुए सांप्रदायिक दंगा है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए यह फैसला लिया है।
अंतर्गत ग्राम दूतकैया में रविवार देर शाम दो गुटों के बीच सांप्रदायिक दंगा भडकऩे के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल अब भी गांव में तैनात है। धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके चलते गांव में होने वाले शादी-विवाह सहित सभी बड़े कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। पहले से तय कुछ विवाह कार्यक्रमों को पड़ोसी गांवों में परिचितों के घरों में स्थानांतरित कर केवल औपचारिक रस्में निभाई जा रही है।
देर शाम हुए विवाद के दौरान उग्र भीड़ ने कुछ घरों के साथ-साथ मोटर साइकिल और कार में आग लगा दी। पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कुछ ग्रामीणों को भी गंभीर चोटें आई हैं। दो घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हालांकि कार्रवाई के बाद भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दरअसल, पूरा मामला पिछले वर्ष अप्रैल में गांव में हुए मूर्ति खंडित करने की घटना से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था, जो हाल ही में जेल से रिहा होकर गांव लौटा था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे आरिफ खान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उन तीन ग्रामीणों की करीब चार घंटे तक पिटाई कर दी, जिन्होंने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Published on:
05 Feb 2026 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
