4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजिम कुंभ कल्प 2026 की हुई शुरुआत! त्रिवेणी संगम पर भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा

Rajim Kumbh Kalp 2026: राजिम एक बार फिर धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति के विराट संगम का साक्षी बनने जा रहा है। माघ पूर्णिमा 1 फरवरी से महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
राजिम कुंभ कल्प 2026 की हुई शुरुआत! त्रिवेणी संगम पर भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा(photo-patrika)

राजिम कुंभ कल्प 2026 की हुई शुरुआत! त्रिवेणी संगम पर भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा(photo-patrika)

Rajim Kumbh Kalp 2026: छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध राजिम एक बार फिर धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति के विराट संगम का साक्षी बनने जा रहा है। माघ पूर्णिमा 1 फरवरी से महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष भी कुंभ कल्प का आयोजन नए मेला स्थल चौबेबांधा, राजिम में किया जा रहा है।

Rajim Kumbh Kalp 2026: 15 दिन चलेगा राजिम कुंभ कल्प 202

कुंभ कल्प का शुभारंभ रविवार शाम 6:30 बजे त्रिवेणी संगम पर महाआरती के साथ होगा। आयोजन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। संगम क्षेत्र में अलग-अलग अस्थायी कुंड बनाए गए हैं, जहां साधु-संतों के स्नान की व्यवस्था रहेगी।

शाही स्नान घाट की लंबाई 50 से 100 मीटर तथा आरती घाट को लगभग 120 मीटर लंबा बनाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भव्य मंच तैयार किया गया है। वहीं महानदी में लक्ष्मण झूला के नीचे अस्थायी सड़क बनाकर दुकानों की व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन सुविधा

राजिम कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 1 फरवरी से 15 फरवरी तक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर, मानिकचौरी और राजिम में ठहरेंगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08755 रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर सुबह 11:55 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे राजिम पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08756 राजिम-रायपुर मेमू स्पेशल दोपहर 2 बजे राजिम से रवाना होकर 3:30 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 08757 रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर भी संचालित की जाएगी।

राज्यपाल करेंगे कुंभ कल्प का उद्घाटन

राजिम कुंभ कल्प 2026 का उद्घाटन माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

देशभर के संत-महात्माओं का दिव्य समागम

कुंभ कल्प के दौरान देशभर से प्रतिष्ठित संत-महात्माओं का दिव्य समागम होगा। प्रमुख संतों में दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ, महंत रामसुंदर दास, महंत नरेन्द्र दास, स्वामी राजीव लोचन दास, स्वामी विराम देवाचार्य, आचार्य स्वामी राकेश, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती, संत कौशलेन्द्र राम, बालयोगेश्वर रामबालक दास सहित अनेक संत शामिल होंगे।

महानदी आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण

कुंभ कल्प के दौरान प्रतिदिन शाम 6:30 बजे महानदी आरती का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शाम 7 बजे से मुख्य मंच पर विविध आयोजन होंगे। विशेष आकर्षण के रूप में 9 से 11 फरवरी तक पंडोखर सरकार संत गुरूशरण जी महाराज का सत्संग दरबार त्रिवेणी संगम राजिम में आयोजित होगा, जो प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा।