4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजिम कुंभ कल्प मेला के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखिए टाइम टेबल

Rajim Kumbh Mela 2026: 1 से 15 फरवरी तक राजिम-कुंभ कल्प मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में आने-जाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है..

less than 1 minute read
Google source verification
rajim kumbh

राजिम कुंभ कल्प मेला के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन का ऐलान ( Photo - Patrika )

Rajim Kumbh Mela 2026: छत्तीसगढ़ के राजिम में 1 से 15 फरवरी तक राजिम-कुंभ कल्प मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से दो राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसे लेकर समय निर्धारित किया है। रेलवे ने

Rajim Kumbh Mela 2026: देखिए टाइम टेबल

गाड़ी 08755 रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सीबीडी (पीएच), 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर, 12.57 बजे मानिक चौरी और 1.20 बजे राजिम पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी 08756 राजिम-रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.00 बजे रवाना हो कर, 2.07 बजे मानिक चौरी, 2.14 बजे अभनपुर, 2.22 बजे केंद्री, 2.31 बजे सीबीडी (पीएच), 2.43 बजे मंदिर हसौद और 3.30 बजे रायपुर स्टेशन आएगी।

इसी तरह गाड़ी 08757 रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर 2.48 बजे मंदिर हसौद, 2.49 बजे सीबीडी (पीएच), 3.09 बजे केंद्री, 3.23 बजे अभनपुर, 3.31 बजे मानिक चौरी, 4.00 बजे राजिम स्टेशन पहुंचेगी। वहीं विपरीत दिशा में गाड़ी 08758 राजिम-रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 8.30 बजे रवाना होकर, 8.37 बजे मानिक चौरी, 8.44 बजे अभनपुर, 8.52 बजे केंद्री, 9.00 बजे सीबीडी (पीएच), 9.12 बजे मंदिर हसौद और 10:00 बजे रायपुर स्टेशन आएगी।