2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौथा बच्चा पैदा करो और 25 हजार…लव जेहाद पर पिंकी चौधरी का बड़ा बयान, हिन्दुओं के लिए दो नए ऐलान

Pinky Chaudhary: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के रहने वाले पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र चौधरी ने हिन्दुओं के लिए दो ऐलान किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लव जेहाद पर बड़ा हमला भी बोला है।

2 min read
Google source verification
Hindu Raksha Dal president Pinky Chaudhary announced give Rs. 25,000 for 4rth child and 31,000 5th child Birth in Ghaziabad

Pinky Chaudhary: दिल्ली से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गाजियाबाद निवासी हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र चौधरी ने लव जेहाद पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया जो भी हिन्दू परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा, उसे 25 हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही अगर पांचवां बच्चा पैदा करता है तो उसे 31 हजार रुपये दिए जाएंगे और बच्चे की शिक्षा-दीक्षा का पूरा खर्च हिन्दू रक्षा दल उठाएगा। पिंकी चौधरी यहीं नहीं रुके, उन्होंने हिन्‍दू समाज से अपनी संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। इसके पीछे उन्होंने जिहादियों की बढ़ती संख्या का तर्क देते हुए अपना परिवार बचाने की रणनीति बताई।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया 'X' अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह कहते हैं "भारत को जिस प्रकार कट्टरपंथियों की बढ़ती हुई जनसंख्या बर्बाद कर रही है। आतंकवाद लव जेहाद जैसी कई घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसीलिए हिंदू रक्षा दल हिंदू परिवारों की संख्या बढ़ाने के लिए चौथे बच्चे पर 21000 रुपए और पांचवें बच्चे पर 31000 रुपए बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही बच्चे की शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था भी हिंदू रक्षा दल ही करेगा।"

भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी चौधरी ने वीडियो में कहा कि जो हिन्दू समाज के लोग सिर्फ दो बच्चे पैदा कर रहे हैं, वह देश के लिए घातक स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। जबकि मुस्लिम समाज के लोग ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा कर अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं। ऐसे में जिन हिन्दू परिवारों के सामने बच्चे पालने में आर्थिक तंगी सामने आ रही है, उनकी मदद के लिए हिन्दू रक्षा दल तैयार है। हिन्दू रक्षा दल प्रत्येक हिन्दू परिवार को चौथा बच्चा पैदा करने पर 25 हजार रुपये देगा और पांचवां बच्चा पैदा करने पर 31 हजार रुपये नकद देगा। इसके साथ ही आर्थिक परेशानी का सामना करने वाले परिवारों के बच्चों की शिक्षा आदि की व्यवस्‍था भी हिन्दू रक्षा दल करेगा।

खुलेआम हथियार बांटने में गिरफ्तार हुए थे पिंकी चौधरी

इससे पहले भी पिंकी चौधरी ने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में खुलेआम तलवारें बांटी थी। इसके अलावा जुलूस निकालकर एक खास वर्ग के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी भी की थी। इस मामले में पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ 'पिंकी' और उनके बेटे को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने बताया था कि पुलिस को खुलेआम तलवारें और फरसा बांटने की सूचना मिली थी। इसी सिलसिले में पुलिस टीम ने 50 साल के पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र और उनके 23 साल के बेटे हर्ष चौधरी को 80 फुट रोड से हिरासत में लिया था।

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पिंकी चौधरी और उनके साथियों ने पिछले महीने शालीमार गार्डन कॉलोनी में घर-घर जाकर तलवारें, फरसे और अन्य हथियार वितरित किए थे। इसके अलावा आरोपियों ने कॉलोनी में एक जुलूस भी निकाला, जिसमें मुस्लिम विरोधी भड़काऊ नारे लगाए गए और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 27 दिसंबर की रात हिंदू संगठन से जुड़े 10 अन्य कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया जा चुका था।