9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghazipur News: दिशा की बैठक में जा रहे सपा सांसद अफजाल अंसारी को पुलिस ने रोका, जम के हुई बहस

Ghazipur News: गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी और पुलिस अधिकारियों के बीच कथित नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सांसद अफजाल अंसारी के साथ सीओ सिटी शेखर सिंगर और सदर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह दिखाई दे रहे हैं। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे की […]

2 min read
Google source verification

Ghazipur News: गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी और पुलिस अधिकारियों के बीच कथित नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सांसद अफजाल अंसारी के साथ सीओ सिटी शेखर सिंगर और सदर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह दिखाई दे रहे हैं। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे की बताई जा रही है, हालांकि वीडियो किस तारीख का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बैठकके जाते समय हुई बहस


वीडियो में सांसद यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे एक आधिकारिक बैठक में शामिल होने जा रहे थे, ऐसे में उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर क्यों रोका गया। उन्होंने पुलिस से कहा कि यदि जांच करनी है तो वाहन की जांच कर ली जाए और उसमें सवार लोगों का विवरण नोट किया जाए, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर इस तरह रोकना उचित नहीं है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने वाहन रोके जाने की बात से इनकार किया है।


सांसद अफजाल अंसारी का कहना है कि वे कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘दिशा’ समिति की बैठक में आमंत्रित सदस्य के रूप में जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को हाईवे पर पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद वे वाहन से उतरकर अधिकारियों से बातचीत करने लगे।

सड़क पर धरना देने की कही बात


वीडियो में सांसद यह कहते भी दिखे कि इस तरह रोके जाने से लोगों के फोन आ रहे हैं और पूरे घटनाक्रम को तमाशा बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पुलिस उन्हें जबरन कहीं ले जाना चाहती है, जिस पर अधिकारियों ने ऐसे किसी इरादे से इनकार किया।


सांसद ने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट कारण के वाहन रोकना एक जनप्रतिनिधि के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है और पुलिस को अपने कार्य करने के तरीके में बदलाव करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कहा कि उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इस संबंध में पुलिस के पास कोई पूर्व सूचना या इनपुट मौजूद है या नहीं?