10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माता प्रसाद पांडे बोले,- बीजेपी नफरत की सरकार, हार को लेकर भयभीत एनकाउंटर- कृषि डील और घूसखोर पंडित पर दिया बड़ा बयान

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने गोंडा में पीडीए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि नफरत की सरकार हार को लेकर भयभीत है। इसलिए वोट कटवा रही। एनकाउंटर- कृषि डील और घूसखोर पंडित उन्होंने बड़ा बयान दिया।

2 min read
Google source verification
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे फोटो सोर्स पत्रिका

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे फोटो सोर्स पत्रिका

समाजवादी पार्टी के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। यहां सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पीडीए जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया और भाजपा सरकार पर सांप्रदायिकता, नफरत की राजनीति और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

गोंडा जिले के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सपा नेता हाफिज मलिक द्वारा स्थापित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जनसंपर्क कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यालय का नाम पीडीए इसलिए रखा गया है। क्योंकि यही वर्ग समाजवादी पार्टी की ताकत है। भाजपा की नफरत व सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ सबसे बड़ा साथी भी है।

सपा का लक्ष्य विभाजनकारी सरकार को हटाना

पांडेय ने कहा कि पीडीए को एकजुट कर भाजपा की विभाजनकारी सरकार को सत्ता से हटाना ही सपा का लक्ष्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटने के लिए लगातार ऐसे कानून और नीतियां ला रही है। जिससे एक वर्ग दूसरे से अलग हो जाए। सत्ता में बने रहने का रास्ता साफ हो।

वेब सीरीज पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए

विवादित वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसी फिल्में या वेब सीरीज नहीं बननी चाहिए। जिससे किसी समाज या वर्ग की भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि इस वेब सीरीज से ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंची है। इसका नाम ही आपत्तिजनक है। पांडेय ने मांग की कि इस वेब सीरीज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।

यूपी में भाजपा सरकार हार को लेकर भयभीत, इसलिए वोट काटने का काम कर रही

यूसीसी कानून से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कई विसंगतियां हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इसलिए अंतिम फैसला वहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में अपनी हार को लेकर भयभीत है। वोट कटवाने की राजनीति कर रही है। पांडेय ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर पीडीए वर्ग के वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोंडा में करीब एक हजार लोगों ने शिकायत की है कि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। यहां तक कि एक दिव्यांग व्यक्ति को मृत दिखाकर उसका नाम सूची से काट दिया गया।

अमेरिका के साथ कृषि डील किसानों के लिए नुकसानदायक

माता प्रसाद पांडेय ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में बोलते हुए कहा कि शंकराचार्य के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। जिससे साधु-संत समाज आहत है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग भी दोहराई। इसके साथ ही अमेरिका के साथ कृषि डील को किसानों के लिए नुकसानदायक बताया।

अल्पसंख्यक यादव और ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा

एनकाउंटर के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पांडेय ने कहा कि अल्पसंख्यकों, यादवों और ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार को ‘नफरत की सरकार’ बताते हुए कहा कि अगर मनमानी नहीं रुकी तो सपा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी। अंत में उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार जानती है कि अगली सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनने जा रही है।