12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर जिला कारागार में बंदी पर नुकीले हथियार से हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह…जेल में कैसे पहुंचा नुकीला समान

गोरखपुर जिला कारागार में बंद बंदी पर हमला करने का मामला सामने आया है। बैरक में साथ में रहने वाले बंदी पर गाली-गलौज और नुकीली चीज से हमला करने का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, जिला कारागार

गोरखपुर जिला कारागार से हैरान करने वाली खबर है, यहां अंदर एक बंदी ने दूसरे बंदी पर गाली-गलौज और नुकीली वस्तु से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में जेल अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी बंदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

बंदी पर दूसरे बंदी ने नुकीली चीज से किया हमला

जानकारी मिली है कि संतकबीरनगर के खलीलाबाद पठान टोला निवासी सुशील कुमार चौधरी थाना खोराबार में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 24 फरवरी 2025 से जिला कारागार गोरखपुर की बैरक नंबर 26 में निरुद्ध हैं।

सुशील कुमार ने आरोप लगाया है कि 10 फरवरी 2026 की रात लगभग 3:30 बजे सहबंदी खरभान यादव उर्फ राहुल यादव ने उनसे गाली-गलौज की और नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।

घायल बंदी ने कारवाई की मांग की

हमले के बाद पीड़ित बंदी ने 11 फरवरी को जेल अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपी बंदी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। जेल प्रशासन की ओर से भेजी गई तहरीर के आधार पर शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अभिनव त्यागी, SP सिटी

SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घायल बंदी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला अति गंभीर है कि जेल में अंदर कैसे नुकीली चीज पहुंची, इसकी जांच कराई जाएगी, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग