12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रफ्तार की भेंट चढ़े दो युवक, तेज रफ्तार बोलेरो टोल से भिड़ी…परखच्चे उड़े, दरवाजा तोड़कर निकाले गए घायल

गोरखपुर में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद हड़कंप मच गया। यहां बारात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। आसपास कांच के टुकड़े, टूटे बंपर और वाहन के पार्ट्स बिखरे पड़े थे। चीख-पुकार और अफरा-तफरी मची रही।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त

गोरखपुर में मंगलवार की रात बारात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो भिटहा टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रुप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मची अफरा तफरी

बोलेरो के परखच्चे उड़ चुके थे, अंदर बैठे लोगों की चीख पुकार से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टोल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

बारात से वापस आ रहे थे बोलेरो सवार

जानकारी के मुताबिक चारपान खुर्द निवासी सुभाष मौर्य के पुत्र की शादी में शामिल होने चारपान सुअड्डा व नगवां टोला के आशुतोष पांडेय, सूरज पांडेय, सरवन चौहान, आलोक शर्मा, दीपक निषाद, शिवम गुप्ता और सूरज शर्मा बोलेरो (UP 53 CZ 5497) से गोला बाजार गए थे।

तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई बोलेरो, टोल से भिड़ी

बारात से लौटते समय रात करीब 11 बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर पहले भिटहा टोल प्लाजा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद टोल प्लाजाकर्मी और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ड्राइवर और एक अन्य की दर्दनाक मौत

घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया जहां चालक आशुतोष पांडेय की बुधवार सुबह मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आलोक शर्मा को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। सूरज शर्मा की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ भेजा गया है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

मृतक के घर कोहराम, पत्नी हुई बदहवास

मृतक आशुतोष पांडेय के घर में कोहराम मचा हुआ है पत्नी पूजा पांडेय बदहवास है, दो बच्चे राघवेंद्र और तनिष्क इस बात से अनजान है कि उनके पिता अब नहीं है। SP साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि डेमेज बोलेरो को कब्जे में लिया है। बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, दरवाजे जाम हो गए थे।दरवाजा ताेड़कर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भिजवाया गया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग