5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्कान ने छीन लिया दूसरे का सकून…7 लाख की धोखाधड़ी कर थी फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर में नौकरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि मुस्कान नाम की महिला ने उसकी बहन की नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख की धोखाधड़ी कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, आरोपी मुस्कान गिरफ्तार

एम्स दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में शाहपुर थाना पुलिस ने मुस्कान नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मुस्कान ने एक व्यक्ति से उसकी बहन को नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये ले लिये थे।

इतना ही नहीं बल्कि उसने फर्जी डॉक्यूमेंट और ज्वाइनिंग लेटर भी दिखाया। जालसाजी का अहसास होने पर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार किया।

फर्जी दस्तावेज और ज्वाइनिंग लेटर भी दिया

जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के जोगम थाना अंतर्गत गौरी बाजार की मूल निवासी पार्वती उर्फ मुस्कान यहां गोरखपुर कूड़ाघाट, एम्स थाना क्षेत्र में रहती है। आरोप है कि उसने कुछ समय पहले पीड़ित के बहन को दिल्ली के एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने झांसा में लिया।

मुस्कान ने बताया कि दिल्ली एम्स में उसकी अच्छी पहचान है। उसके कहने पर नौकरी मिल सकती है। इतना ही विश्वास जीतने के लिए उसने फर्जी दस्तावेज और ज्वाइनिंग लेटर भी दिया।

सात लाख की ठगी के बाद मुस्कान हुई फरार

इतने सबूतों के मिलने के बाद पीड़ित को यकीन हो गया कि उसकी बहन की नौकरी पक्की है और उसने मुस्कान को 7,46,000 रुपए दे दिए। पैसा लेने के बाद मुस्कान गायब हो गई।

पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ था तो उसने मुस्कान से संपर्क करने के कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

थक हार कर पीड़ित ने शाहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया।