7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन के बर्थ-डे पर समोसे लेने गया था भाई, लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; मची-चीख पुकार

MP News: मध्य प्रदेश के गुना में तेज रफ्तार वाहन ने एक 18 वर्षीय लड़के की जान ले ली।

less than 1 minute read
Google source verification

गुना

image

Himanshu Singh

Feb 07, 2026

guna news

MP News: मध्य प्रदेश के गुना में तेज रफ्तार वाहन चालक की लापरवाही ने पल भर में खुशियों को मातम में बदल दिया। बहन के जन्मदिन पर समोसे लेने गए 18 वर्षीय भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में युवक को पहले एन एफ एल विजयपुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां गंभीर बताकर गुना रेफर कर दिया, लेकिन तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जाँच के बाद तनिष्क परिहार को मृत घोषित कर दिया है।

दरअसल, हादसे में तनिष्क के सिर में गंभीर चोट आई थी। साथ ही काफी ज्यादा खून बह चुका था। उस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

समोसे लेने गया था तनिष्क

तनिष्क के पिता संतोष परिहार ने बताया की वह विजयपुर रेलवे स्टेशन पर पॉइंटमेन हैं। शुक्रवार को उनकी बेटी का जन्मदिन था। उसकी तैयारी को लेकर तनिष्क को समोसे लेने भेजा था। लौटते समय एन एफ एल गेट के रास्ते मेन अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तनिष्क को पहले एन एफ एल अस्पताल लाया गया।

मामले की जांच शुरू

जहां डॉक्टर गंभीर हालत बताकर इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद गुना में मेन निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने एम्बुलेंस में ही जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। शनिवार की सुबह पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।