3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोड टैक्स में 50% छूट का असर: ग्वालियर व्यापार मेले में 13 दिनों में 10,877 वाहन बिके, ऑटो जोन में जबरदस्त भीड़

अब तक 6,383 चारपहिया (कारें) और 4,494 दोपहिया वाहन बेचे जा चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 6,383 चारपहिया (कारें) और 4,494 दोपहिया वाहन बेचे जा चुके हैं

मेला में अस्थाई आरटीओ कार्यालय के बाहर लगी वाहनों की भीड़

ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेले में इस वर्ष वाहन बिक्री नए रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रही है। मेले में 19 जनवरी से लागू रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का सीधा असर ऑटोमोबाइल बिक्री पर देखने को मिल रहा है। छूट की वजह से खरीदारों में खासा उत्साह है और महज 13 दिनों में 10,877 दोपहिया व चारपहिया वाहन बिक चुके हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 6,383 चारपहिया (कारें) और 4,494 दोपहिया वाहन बेचे जा चुके हैं। बड़ी संख्या में नई कारों की खरीद से ऑटोमोबाइल कंपनियों और डीलरों में भी उत्साह का माहौल है। व्यापार मेला परिसर के ऑटो जोन में दिनभर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

वाहन डीलरों का कहना है कि रोड टैक्स में दी गई 50 प्रतिशत छूट के चलते लोग पहले की तुलना में ज्यादा संख्या में वाहन खरीदने के लिए आगे आ रहे हैं। कई ग्राहक पहले से बुकिंग कर सीधे मेले से वाहन खरीद रहे हैं।

वाहन बिक्री और पंजीयन की प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए व्यापार मेले में अस्थायी आरटीओ कार्यालय स्थापित किया गया है, जहां सुबह से देर रात तक रजिस्ट्रेशन और टैक्स से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का पंजीयन किया जा रहा है।

व्यापार मेला आयोजकों और वाहन डीलरों को उम्मीद है कि मेला समाप्त होने तक वाहन बिक्री का आंकड़ा 30 हजार के करीब पहुंच सकता है। यदि यही रफ्तार बनी रही, तो इस साल का ग्वालियर व्यापार मेला वाहन बिक्री के लिहाज से ऐतिहासिक साबित हो सकता है।