6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीईएफआई नेशनल अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. यजवेंद्र सिंह राजपूत

शारीरिक शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. यजवेंद्र सिंह राजपूत को 8वां फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) नेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया

less than 1 minute read
Google source verification
प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।

नई दिल्ली में मिला डॉ. यजवेंद्र सिंह राजपूत को 8वां राष्ट्रीय सम्मान, ग्वालियर का बढ़ाया मान

ग्वालियर. शारीरिक शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. यजवेंद्र सिंह राजपूत को 8वां फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) नेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।

डॉ. यजवेंद्र सिंह राजपूत वर्तमान में रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE), ग्वालियर में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने शिक्षा, शोध और खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य करते हुए न केवल संस्थान बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी डॉ. राजपूत की सक्रिय भागीदारी रही है। इससे पूर्व भारत सरकार द्वारा उनका चयन इंग्लैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में सहभागिता के लिए किया गया था। वहीं सितंबर माह में उन्होंने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला एवं संगोष्ठी में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।

खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी डॉ. राजपूत ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने चेन्नई में आयोजित स्क्वैश लेवल-2 कोच सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है, जिसके आधार पर वे राष्ट्रीय स्तर के कोच के रूप में सेवाएं देने की योग्यता रखते हैं। उनके इस सम्मान से शारीरिक शिक्षा एवं खेल जगत में हर्ष का माहौल है।