7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद खेल महोत्सव प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच: सांसद

8वीं राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान सम्मेलन

less than 1 minute read
Google source verification
8वीं राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान सम्मेलन

दिल्ली में आयोजित 8वें नेशनल फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल

ग्वालियर. नई दिल्ली स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 8वीं राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान सम्मेलन (8th National Physical Education & Sports Science Conference) में ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव आज सामाजिक परिवर्तन, समावेशिता, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त अभियान बनकर उभरा है।

खेल विषय पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए सांसद कुशवाह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों की छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है। यह आयोजन युवाओं को खेल कौशल दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम वर्क, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करता है।

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से न केवल स्वस्थ युवा पीढ़ी का निर्माण हो रहा है, बल्कि एक समावेशी समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव भी मजबूत हो रही है। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और वे नशा, अपराध व सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं।

यह प्रतिष्ठित सम्मेलन फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) द्वारा आयोजित किया गया, जो युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत है। सम्मेलन में देशभर से सांसद, नीति-निर्माता, खेल प्रशासक, शिक्षाविद, शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञ, युवा नेतृत्वकर्ता एवं शोधकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन के दौरान खेल नीति, प्रतिभा विकास, खेल संरचना और स्पोर्ट्स साइंस से जुड़े विषयों पर गहन मंथन किया गया। सम्मेलन का समापन शनिवार को दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर में होगा।