9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

कोलारस(शिवपुरी)। शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना अंतर्गत ग्राम डेहरवारा के पास झांसी-कोटा हाइवे पर शनिवार रात 8 बजे बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों पहले गंभीर घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार सहित पूरे गांव में मातम […]

less than 1 minute read
Google source verification
हादसा

हादसा

कोलारस(शिवपुरी)। शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना अंतर्गत ग्राम डेहरवारा के पास झांसी-कोटा हाइवे पर शनिवार रात 8 बजे बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों पहले गंभीर घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है। दोनों एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

वापस घर लौटते वक्त हुआ हादसा

ग्राम अटारा निवासी राजकुमार धाकड़(40) अपने बेटेअखिलेश धाकड़ (12) के साथ शनिवार दोपहर एक रिश्तेदार की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से दोनों पिता-पुत्र रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक ग्राम डेहरवारा के पास पहुंची, तभी गलत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिता-पुत्र में टक्कर मार दी। घटना में दोनो गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से कोलारस अस्पताल पहुंचाया और यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने दोनों शवों के पीएम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिए। बताया जा रहा है कि अखिलेश दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले राजकुमार धाकड़ के पिता की मौत भी सडक़ हादसे में हो गई थी। अब पिता-पुत्र की मौत से पूरा परिवार बिखर गया।