8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूंजा गण गण गणात बोते, गजानन महाराज की पालकी निकली

लक्ष्मीगंज, एबी रोड स्थित संत गजानन महाराज मंदिर में दो दिवसीय प्रकट दिनोत्सव श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। गजानन न्यास की ओर से आयोजित इस समारोह में शहर भर से आए भक्तों ने गजानन महाराज के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। उत्सव का शुभारंभ शनिवार सुबह गजानन विजय ग्रंथ के […]

less than 1 minute read
Google source verification
गजानन न्यास ने किया आयोजन

गजानन न्यास ने किया आयोजन

लक्ष्मीगंज, एबी रोड स्थित संत गजानन महाराज मंदिर में दो दिवसीय प्रकट दिनोत्सव श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। गजानन न्यास की ओर से आयोजित इस समारोह में शहर भर से आए भक्तों ने गजानन महाराज के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। उत्सव का शुभारंभ शनिवार सुबह गजानन विजय ग्रंथ के सामूहिक त्रि-चक्रि पारायण से हुआ। शाम को वसंत कुंटे ने संत चरित्र कथा के माध्यम से गजानन महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। रविवार सुबह उत्सव का मुख्य आकर्षण पालकी यात्रा रही। पालकी प्रमुख मनीष लिमये के नेतृत्व में निकली, इस यात्रा में महिला और पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में भजनों की मधुर धुनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। पालकी वाईकर मठ में भजनों की प्रस्तुति के पश्चात पुन: मंदिर परिसर पहुंची। श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा गण गण गणात बोते…कहते हुए निकाली। दोपहर में 11 ब्राह्मणों के वैदिक मार्गदर्शन में प्रदीप एवं सरिता लीमये द्वारा विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। शाम के समय महिला एवं पुरुष भजन मंडलों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्ति के सागर में डूब गया। समारोह का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। डॉ.किरण कल्याणकर ने अंत में सेवादारों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।
्र्र