2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेबी शॉवर, बैचलर और आफ्टर पार्टी पर लगा बैन, शादी करने पर मिलेगा 21 हजार

Baby Shower-Bachelor Party Ban: भारतीय संस्कृति पर कथित अघोषित हमलों के बीच महासभा ने आधुनिक घटनाओं, विवाह, महिला शिक्षा और पारिवारिक मूल्यों पर चौंकानें वाले फैसले लिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Maheshwari mahasabha baby shower bachelor party ban early marriage incentive mp news

baby shower bachelor party banned by Maheshwari mahasabha (फोटो- AI)

MP News: मध्य प्रदेश में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर बढ़ते अघोषित प्रहार को लेकर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा ने बड़ा फैसला लिया है। महासभा ने बेबी शॉवर, बैचलर और ऑफ्टर पार्टी (Baby Shower-Bachelor Party Ban) जैसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। ग्वालियर में हुई महासभा का मानना है कि इस तरह के आयोजन पारिवारिक संस्कारों को कमजोर कर रहे हैं। महासभा ने समाज में विवाह की बढ़ती उम्र पर चिंता जताते हुए युवाओं को प्रोत्साहित करने का भी निर्णय लिया है।

इसके तहत 24-25 वर्ष के युवक और 21-22 वर्ष की युवती विवाह करते हैं, तो उस दंपती को महासभा की ओर से 21 हजार रुपए की शगुन राशि दी जाएगी। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा (Maheshwari Mahasabha) के सभापति संदीप काबरा ने बताया कि ये फैसले समाज ने 9 से 11 जनवरी तक जोधपुर में हुए माहेश्वरी महाकुंभ-2026 के दौरान लिए गए। गौरतलब है कि महासभा ने प्री-वेडिंग शूट पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है।

बहू-बेटी के नाम 50 हजार रुपए की एफडी

महासभा के अनुसार 'वैदिक भारत से वैश्विक भारत-विजन 2047' की परिकल्पना को साकार करने में नारी शक्ति की भूमिका निर्णायक होगी। महिलाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बहू पढ़ाओ और बेटी परणाओ' अभियान के अंतर्गत देशभर की चयनित महिलाओं को 50 हजार रुपए की सावधि जमा (एफडी) प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी निर्णय

  • तीसरा बच्चा होने पर समाजजन परिवार के घर जाकर बधाई देंगे।
  • तीसरे बच्चे के जन्म पर शैक्षणिक व स्वास्थ्य सहायता भी दी जाएगी।
  • अंतरजातीय विवाह कोहतोत्साहित किया जाएगा।
  • समाज की संगठनात्मक बैठकें सामाजिक भवनों में ही होंगी।
  • उच्च शिक्षा के लिए 'माहेश्वरी ड्रीम भोपर' एवं 'माहेश्वरी प्रतिभा प्रोत्साहन योजना' प्रारंभ।
  • अल्प आय वर्ग के समाजबंधुओं के लिए संचालित आवास योजना को 22 बड़े शहरों में लागू की जाएगी। (MP News)