
विजेता मप्र पैरा टीम
ग्वालियर. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 21 से 26 जनवरी तक आयोजित तीसरी नेशनल पैरा कबड्डी चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की पैरा कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 20 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया।
मध्य प्रदेश टीम ने लीग मुकाबलों से लेकर क्वार्टर फाइनल तक दमदार खेल दिखाया और कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन तालमेल व जुझारूपन का परिचय देते हुए कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से प्रदेश में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
टीम के कप्तान अनूप (भिंड) के नेतृत्व में उपकप्तान संजिव कोटिया (ग्वालियर) सहित सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम की इस उपलब्धि ने मध्य प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
मध्य प्रदेश पैरा कबड्डी टीम में शामिल खिलाड़ी:
अनूप (कप्तान) भिंड, संजीव कोटिया (उपकप्तान) ग्वालियर, कुलदीप यादव ग्वालियर, गोविंद सिंह भदोरिया भिंड, ओमप्रकाश अहिरवार छतरपुर, नीरज ग्वालियर, जितेंद्र दतिया, प्रताप सिंह ग्वालियर, अर्जुन दमोह, प्रिस पांडे भोपाल, मुकद्दर कुमार धार, मनीष बालाघाट, सूरज सोनेवाल छतरपुर।
Published on:
02 Feb 2026 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
