12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज बैंकों पर लटकेंगे ताले, केंद्र की निति को लेकर कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ये है मांगे

MP News: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को देशभर में आम हड़ताल का ऐलान किया गया है। बैंक अधिकारी-कर्मचारी ‘नो वर्क-नो पे’ पर उतरेंगे।

2 min read
Google source verification
nationwide general strike feb 12 bank employees no work no pay protest mp news

bank employees nationwide no work no pay protest (फोटो- AI)

Bank Employees Nationwide General Strike: केंद्र सरकार की ' नो वर्क नो पे' (No Work No Pay) सहित अन्य जनविरोधी और कॉर्पोरेट परस्त आर्थिक नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी गुरुवार को देशव्यापी आम हड़ताल का बिगुल फूंका गया है। ग्वालियर में भी इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर सभी राष्ट्रीयकृत बैंक इस हड़ताल में शामिल होने जा रहे हैं।

बीओआइएसयूइयू के एजीएस सौरभ सिकरवार ने बताया कि ग्वालियर में राष्ट्रीयकृत 11 बैंकों की 70 शाखाओं के 900 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी इस हड़ताल में 'नो वर्क-नो पे' के आधार पर शामिल होंगे। हड़ताल के चलते कल सुबह 9 से 11 बजे तक फूलबाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बैंक, बीमा, बीएसएनएल, डाक, आयकर और आंगनबाड़ी जैसे विभागों में भी काम पूरी तरह ठप रहेगा। (MP News)

हड़ताल में ये भी शामिल

ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रवक्ता वीके शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर के दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं सौ से अधिक स्वतंत्र ट्रेड यूनियंस के आह्वान पर देशभर के 25 अधिकारी- इस राष्ट्रव्यापी आम हड़‌ताल में भाग लेंगे। इस हड़ताल में बैंक, बीमा, केंद्र, बीएसएनएल, पोस्टल, आयकर, आंगनबाड़ी, आशाकर्मी, मध्यान्ह भोजन कर्मी, खेतिहर मजदूर, किसान संघ, पेंशनर्स, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, हम्माल मजदूर सभा आदि से संबंधित यूनियंस के साथ-साथ इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआइयूटीयूसी, सेवा समेत दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं अन्य संस्थानों में कार्यरत ट्रेड यूनियंस के सदस्य भाग ले रहे हैं।

चार श्रम संहिताओं के विरोध में मशाल जुलूस, आज हड़ताल

चारों नई श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग को लेकर 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल की घोषणा की गई है। इसके समर्थन में शहर में मशाल जुलूस निकाले गए।सीटू के जिला महासचिव भगवान दास सैनी ने बताया, लश्कर में जुलूस का नेतृत्व किसान नेता जसविंदर सिंह, सीटू नेता मनोज शर्मा, अंगद सिंह और एक्टू के मयंक रावत ने किया। हजीरा चौराहे पर जुलूस का नेतृत्व सीटू के वरिष्ठ नेता रामविलास गोस्वामी और इंटक के राजेंद्र सिंह नाती ने किया। हजीरा चौराहे पर सभा को संबोधितकरते हुए रामविलास गोस्वामी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

सभा का समापन राजेंद्र सिंह नाती ने किया। मजदूर संगठनों ने आम श्रमिकों से अपील की है कि वे गुरुवार को काम बंद कर दोपहर 12 बजे फूलबाग स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के सामने एकत्र हों। यहां हड़ताली कैंप लगाया जाएगा और सभा आयोजित की जाएगी। इसमें आंगनबाड़ी, आशा-उषा कार्यकर्ता, निजी कारखानों के मजदूर, आउटसोर्सिंग कर्मचारी सहित बैंक, बीमा, बीएसएनएल और रेलवे संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। (MP News)