12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संगीत नगरी में सजेगा सितारों का दरबार! अभिनेता पंकज त्रिपाठी होंगे सम्मानित

Pankaj Tripathi in MP: अभिनेता पंकज त्रिपाठी आ रहे मध्य प्रदेश, संगीत नगरी ग्वालियर के ITM यूनिवर्सिटी के 10वें विशेष दीक्षांत समारोह में होंगे सम्मानित...

less than 1 minute read
Google source verification
Pankaj Tripathi in MP

Pankaj Tripathi in MP(photo FB)

Pankaj Tripathi in Gwalior: आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर का 10वां दीक्षांत समारोह (स्पेशल) 16 फरवरी 2026 को सिथौली स्थित प्रदेश के पहले मुक्ताकाश मंच 'नाद एम्फिथियेटर' में आयोजित किया जाएगा। दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में शैक्षणिक, साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) योगेश उपाध्याय ने बताया, इस अवसर पर विभिन्न संकायों के छात्रछा त्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली देश की चुनिंदा हस्तियों को मानद उपाधि (ऑनोरिस कॉजा) से सम्मानित किया जाएगा।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को डीलिट की मानद उपाधि

इस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात कवि एवं साहित्यिक आलोचक शीनकाफ निजाम और फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी को डीलिट की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। दोनों विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है।

जानें क्या है डीलिट उपाधि?

डीलिट यानी 'डॉक्टर ऑफ लिटरेचर' एक उच्च शैक्षणिक उपाधि है, जो साहित्य, कला, शिक्षा, समाज या फिर अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट और उल्लेखनीय योगदान के लिए दी जाती है। यह उपाधि दो तरह की होती है। इसमें एक शोध पर आधारित, तो दूसरी मानद (ऑनोरिस कॉजा), जो बिना औपचारिक शोध के सम्मान स्वरूप दी जाती है। विश्वविद्यालय यह सम्मान उन हस्तियों को प्रदान करता है, जिनका कार्य समाज और देश के लिए प्रेरणादायी माना जाता है।

शिक्षा और संस्कृति के संगम का प्रतीक बनेगा दीक्षांत समारोह

समारोह में कवि, आलोचक और सांस्कृतिक कार्यकर्ता यतींद्र मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के फाउंडर चांसलर रमाशंकर सिंह, चांसलर रुचि सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. दौलत सिंह चौहान और अन्य गणमान्य अतिथि गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आईटीएम यूनिवर्सिटी का यह विशेष दीक्षांत समारोह शिक्षा और संस्कृति के संगम का प्रतीक बनेगा, जिसमें प्रतिभा और उत्कृष्टता को सम्मानित किया जाएगा।