7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्र को होटल में रेटिंग का लालच देकर ठग लिए 3.73 लाख

साइबर ठगी: ई जीरो एफआइआर का ठगों पर असर नहीं

2 min read
Google source verification
छात्र को होटल में रेङ्क्षटग का लालच देकर ठग लिए 3.73 लाख

छात्र को होटल में रेङ्क्षटग का लालच देकर ठग लिए 3.73 लाख

ग्वालियर. साइबर अपराध पर कसावट के लिए ई जीरो एफआइआर चालू हुई हैं, लेकिन ठगों पर इनका असर नहीं है। लगभग रोज ठग किसी न किसी को शिकार बना रहे हैं। अब होटल में रेङ्क्षटग के बदले मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने बीकॉम के छात्र से 3.73 लाख और महिला को डॉलर का लालच देकर 4.55 लाख रुपए ठग लिए।
लाल टिपारा (मुरार) निवासी अमन कुशवाह (20) ने बताया, 2 जनवरी को व्हाटसऐप पर घर बैठे पैसे कमाने के ऑफर का मैसेज आया। पढ़ाई के साथ पैसा कमाया जा सकता है, इस उम्मीद में जवाब दिया तो टेलीग्राम पर ङ्क्षलक आई। उसमें बताया गया कि होटल की रेङ्क्षटग देने का काम करना है। उसके बदले में पैसा मिलेगा, शुरुआत में एक हजार रुपए मुनाफा भी मिला। फिर रेङ्क्षटग का टास्क पूरा करने के एवज में सिक्योरिटी राशि के अलावा दूसरे कारण गिना कर कई बार में 3.73 लाख रुपए ठग ने वसूल लिए। झांसा देने के लिए मोबाइल की स्क्रीन पर उसे लगातार मुनाफा होना भी बताते रहे।


पैसा निकालने की कोशिश करने पर खुलासा:
अमन ने बताया, पैसा कमाने के लालच में जमा पूंजी फंसा दी। हर बार टास्क पूरा करने के एवज में ठग पैसा मांगते रहे, जो रकम फंसी थी उसे निकालने के प्रयास में माता पिता और रिश्तेदारों से पैसा उधार लेकर जमा करता रहा, जब मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो पता चला कि जिस खाते में उसे लाखों का मुनाफा बताया जा रहा था, वह फर्जी है तब शिकायत दर्ज कराई।


डॉलर देने की बात की तो ठगों ने दी धमकी
झांसी रोड निवासी गीता पत्नी मनोज शाक्य ने बताया, सात महीने पहले फोन पर मैसेज आया था कि उन्हें इनाम मिलेगा। उसमें 10 लाख रुपया डालर कंपनी देगी। गीता बिना सोचे समझे बातों में आ गईं और मैसेज भेजने वाले से संपर्क करने लगीं। धीरे धीरे ठग उन्हें जाल में फंसा कर पैसा ऐंठते रहे। कई किस्तों में गीता ने 4.5 लाख रुपए ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने डॉलर देने की बात की तो शुरु में ठगों ने उन्हें टरकाया फिर धमकी दी कि ज्यादा तकादा किया तो उनके पति और बच्चों को अगवा कर लिया जाएगा तब गीता ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। उसके आधार पर पुलिस ने साइबर ठगी का केस दर्ज किया।