7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब घोटाला: रायरू से जबलपुर जा रहा ट्रक सागर में पकड़ा, 1100 पेटी शराब गायब

फर्जी लूट की कहानी गढ़ी, आबकारी विभाग ने नाकाम की साजिश

less than 1 minute read
Google source verification
आबकारी विभाग ने ट्रक क्रमांक MP 07 MA-5050 से कुल 976 पेटी देशी मसाला मदिरा जब्त की।

आबकारी टीम ने ट्रक को हीरापुर तहसील बंडा, जिला सागर से बरामद कर लिया।

फर्जी लूट की कहानी गढ़ी, आबकारी विभाग ने नाकाम की साजिश

ग्वालियर. रायरू डिस्टिलरी से जबलपुर के लिए रवाना हुआ 2000 पेटी देशी मसाला शराब से भरा ट्रक आबकारी विभाग की सतर्कता के चलते पकड़ा गया। ट्रक मालिक और चालक ने शराब की हेराफेरी कर करीब 1100 पेटी गायब करने के बाद ट्रक पलटाकर लूट की झूठी घटना दिखाने की साजिश रची थी, लेकिन जांच में पूरा मामला उजागर हो गया। आबकारी टीम ने ट्रक को हीरापुर तहसील बंडा, जिला सागर से बरामद कर लिया।

आबकारी विभाग ने ट्रक क्रमांक MP 07 MA-5050 से कुल 976 पेटी देशी मसाला मदिरा जब्त की। जांच में सामने आया कि ट्रक ग्वालियर से लगभग 2000 पेटी शराब लेकर निकला था, जिसमें से बड़ी मात्रा में शराब रास्ते में गायब कर दी गई।


ग्राम बीलपुरा से मिला अहम सुराग

2 फरवरी की रात करीब 11:50 बजे, आबकारी टीम ने सूचना के आधार पर रायरू क्षेत्र के ग्राम बीलपुरा में उदयभान उर्फ सोनू यादव के पशुबाड़े पर दबिश दी। यहां भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई 30 पेटी देशी मसाला मदिरा बरामद हुई, जो जबलपुर जिले के लिए निर्मित थी। इसी बरामदगी से पूरे अवैध परिवहन और शराब हेराफेरी का खुलासा हुआ।

जांच में यह भी सामने आया कि 31 जनवरी को रायरू डिस्टिलरी से जबलपुर देशी वेयरहाउस के लिए रवाना ट्रक ने ग्वालियर में अपने एक रिश्तेदार के घर पर करीब 400 पेटी शराब उतार दी थी