7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूप ने दिखाए तेवर, सर्दी हुई नरम; 10 से स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे

फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सर्दी अब विदाई की तैयारी में है। दिन चढ़ते ही धूप तेज हो रही है और रात की ठिठुरन भी पहले जैसी धार नहीं रखती। इसी बदले मिज़ाज का असर स्कूलों की टाइमिंग पर भी पड़ा है। मौसम सामान्य होने के चलते […]

less than 1 minute read
Google source verification

फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सर्दी अब विदाई की तैयारी में है। दिन चढ़ते ही धूप तेज हो रही है और रात की ठिठुरन भी पहले जैसी धार नहीं रखती। इसी बदले मिज़ाज का असर स्कूलों की टाइमिंग पर भी पड़ा है। मौसम सामान्य होने के चलते 10 फरवरी से जिले के स्कूलों का समय बदला जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 फरवरी से स्कूलों में कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी। यह व्यवस्था जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी।

मौसम के आंकड़े भी इसी बदलाव की पुष्टि कर रहे हैं। अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया रात के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यानी, दिन में धूप की चमक बढ़ी है और रात में सर्दी के तेवर नरम पड़े हैं। सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास जरूर बना हुआ है, लेकिन धूप निकलते ही मौसम खुशनुमा हो जाता है। पार्कों में मॉर्निंग वॉकर्स की संख्या बढ़ रही है और दोपहर में लोग ऊनी कपड़ों से दूरी बनाने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में हल्की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड का असर और कम होगा।