9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहलीज पर आ गई ‘सर्दी की विदाई’, एमपी में 2 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

Mp Weather: मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

2 min read
Google source verification
Mp Weather

Mp Weather (Photo Source - Patrika)

Mp Weather: सर्दी अब पीछे हट रही है। जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी भारत की बर्फीली हवाओं को रोक दिया है। नतीजा ग्वालियर में ठंडी हवाओं का सिलसिला थम गया और तापमान में तेज उछाल आया। अब दिन में धूप इतनी चुभन भरी हो गई है कि लोग गर्म स्वेटर-जैकेट उतारकर हल्के कपड़ों में निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में काफी ऊपर माना जा रहा है।

चली गई कड़ाके की ठंड

रातें अब पहले जैसी कड़ाके की ठंड वाली नहीं रहीं। सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बाकी है, लेकिन दोपहर होते ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि बाहर निकलते ही पसीना छूटने लगता है। ग्रामीण इलाकों में यह बदलाव और साफ दिख रहा है। सरसों के खेतों में अब माहू उडऩे लगे हैं। किसान बता रहे हैं कि पिछले हफ्ते तक ठंड से माहू दबे हुए थे, लेकिन अब गर्मी बढऩे से कीटों का प्रकोप शुरू हो गया है। सरसों की फसल पर इसका असर पड़ सकता है।

आ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ

  • कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। वर्तमान में एक सक्रिय है लेकिन ये ज्यादा मजबूत नहीं है। इस कारण उत्तर भारत का मौसम प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं।
  • 20 फरवरी के बाद बादल छा सकते हैं, बादलों की वजह से मौसम में तेजी बदलाव आएगा।
  • मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि इन दिनों बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा।

कैसा रहा तापमान

प्रदेश में सबसे ठंडे शहर कटनी का करौंदी, शहडोल का कल्याणपुर रहे। करौंदी में 5.6 डिग्री, कल्याणपुर में तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी, उमरिया और खजुराहो में 8.4 डिग्री, राजगढ़ में 8.5 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, रीवा-मलाजखंड में 9.1 डिग्री, नौगांव में 9.5 डिग्री, मंडला में 9.6 डिग्री और दतिया में 9.8 डिग्री रहा।