9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अम्मा…ये पैसे लो, मैं भागकर आई हूं; फिर गहने लेकर महिलाएं हो गईं फुर्र

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला को ठगी का शिकार बना दिया।

2 min read
Google source verification
gwalior news

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दो महिलाओं ने बेबस होकर एक बुजुर्ग महिला को आकर कहा कि अम्मा, मैं भोपाल से भागकर आई हूं। मुझे मालिक ने भगा दिया है। मेरे पास काफी पैसा है, इसे जमा करा दो। फिर क्या महिलाओं ने झांसे में लेकर बुजुर्ग महिला के 4.50 लाख रूपये के गहने उतरवा लिए। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर दोनों युवतियां फरार हो गईं। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो वह हेमू कलानी चौक स्थित जनकगंज थाने की पुलिस चौकी पहुंचीं और बताया कि उनके साथ ठगी हुई है। पुलिस ने आवेदन लेकर आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिया।

ये पैसा आप लो…मुझे गहने दे दो

पूरा मामला आनंदनगर, मकान नंबर 304 निवासी सरोज जैन (65), पति राजकुमार जैन ने बताया कि रविवार को वह महाराजबाड़ा बाजार आई थीं। दोपहर करीब 1.30 बजे घर लौटने के लिए मोर बाजार में ऑटो लेने पहुंचीं। वहां छोटे पर्स बिक रहे थे, इसलिए पर्स खरीदने के लिए रुक गईं। इसी दौरान दोनों युवतियां उनके उनके पास आईं। एक युवती ने कहा, 'अम्मा, मैं भोपाल से भागकर आई हूं, मालिक ने नौकरी से निकाल दिया है।' उसने रुमाल में बंधी नोटों की गड्डी दिखाई, जिसमें ऊपर 500 रुपए का नोट लगा था। इससे पहले कि सरोज कुछ समझ पातीं, युवती ने कहा, 'यह पैसा आप रख लो, मुझे अपने गहने दे दो।' नोटों की गड्डी देखकर वह बातों में आ गईं। दोनों युवतियां उन्हें दानाओली स्थित झूलेलाल की गली में ले गई।

चौकी पर पहुंची, घटना बताई

सरोज जैन ने बताया कि ठगी का एहसास होते ही वह भागकर हेमू कलानी चौक स्थित पुलिस सहायता केंद्र पहुंचीं। वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने उनका शिकायती आवेदन लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

बंधे नोट पकड़ाकर फरार हुईं महिलाएं

सरोज जैन ने बताया कि मदद मांग रही युवती घबराने का नाटक कर रही थी। दोनों उन्हें एक सकरी गली में ले गईं। वहां नोटों की गड्डी थमाकर उनके गले से करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन और 10 ग्राम वजनी सोने की तीन अंगूठियां उतरवा लीं। इसके बाद रुमाल में नोट बंधे होने का भरोसा दिलाकर दोनों युवतियां फरार हो गईं। उनके जाने के बाद जब रुमाल खोला तो उसमें नोटों के आकार के कागज के टुकड़े निकले। ऊपर केवल एक 500 रुपए का नोट लगा था।