
mp crime (फोटो सोर्स: पत्रिका)
Crime: मध्यप्रदेश में इश्क में अंधी पत्नी और उसके प्रेमी ने संतोष गिरी गोस्वामी को मारने के लिए ऐसा प्लान बनाया, जिसमें इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं थी। पत्नी रीना गोस्वामी और उसका प्रेमी अमित खान किसी भी कीमत पर संतोष को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। आठ दिनों तक उसे मारने के अलग-अलग तरीके आजमाए गए-शराब में तेजाब, फिर हाइवे पर हादसा, और जब दोनों नाकाम रहे तो आखिरकार गोलियों से भून दिया गया। शुक्रवार को हत्या में शामिल तीसरा आरोपी सन्नी परिहार, निवासी बनेरी (चीनीर), पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी साजिश सामने आ गई है।
मंगलवार रात संतोष को एक बार फिर शराब पार्टी के बहाने बुलाया गया। इस बार कोई जोखिम नहीं लिया गया। पहले कनपटी में गोली, फिर पेट में और आखिर में पीछे से सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। जब पूरी तरह यकीन हो गया कि संतोष मर चुका है, तब इश्क में बढ़ता कुल्ल का खेल
अमित ने रीना को फोन कर कहा-तेरी प्रॉब्लम खत्म कर दी।
आरोपी(Crime) सन्नी ने पुलिस को बताया कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड अमित खान निवासी मेहगांव (करहिया) है, जो उसका जिगरी चोस्त है। रीना और अमित नहीं चाहते थे कि संतोष जिंदा रहे। संतोष को शराब की लत थी, इसी कमजोरी को उसकी मौत का हथियार बनाया गया। पांच दिन पहले नयागांव (पनिहार) में शराब पार्टी के बहाने संतोष को बुलाया गया। पहले उसे जमकर शराब पिलाई गई। जब वह पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तब शराब में रोजाब मिलाकर पिला दिया गया। लेकिन अधिक शराब पीने के कारण तेजाब का असर कम हुआ और संतोष की जान बच गई।
तेजाब से भी मौत नहीं हुई तो अगला प्लान एक्सीडेंट का बनाया गया। फिर से शराब पार्टी के बहाने बुलाकर संतोष को नशे में धुत किया गया और हाइवे पर बाइक थमा कर टुक के सामने धकेल दिया गया। लेकिन ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए और संतोष बच गया। दो दो बार मौत को मात देने के बाद रीना ने अमित पर दबाव बनाया कि अब सीधे रास्ते से संतोष को खत्म किया जाए।
नौगांव क्षेत्र में रेल पटरी के पास हुई संतोष गिरी गोस्वामी की हत्या में 4 शामिल एक और आरोपी को गिरनार कर लिया गया है। उसने कई अहम खुलासे किए हैं। हत्त्या का मास्टरमाइंड अमित व्यान फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।- अनु बेनीवाल, एएसपी
Published on:
24 Jan 2026 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
